Kolkata knight Riders

KKR vs RCB: केकेआर ने बेंगलुरु को दी 81 रनों से शिकस्त, शार्दुल ठाकुर ने खेली आतिशी पारी – आई पी एल 2023 सीजन का नौवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बता दें कि यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 81 रनों से शिकस्त दी है। दरअसल मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 17.4 ओवर में 123 रनों पर ही सिमट गई और यह मुकाबला कोलकाता ने 81 रनो से अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों पर छह चौके और 3 छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह करण शर्मा की गेंद पर आकाशदीप को अपना कैच थमा बैठे। वहीं इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स का टॉप ऑर्डर फेल रहा। इस दौरान वेंकटेश्वर अय्यर 7 गेंद पर 3 रन तथा मनदीप सिंह 1 गेंद पर बिना अपना खाता खोले डेविड विली की गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान नितीश राणा भी 5 गेंद पर एक ही रन बना पाए।

इसके अलावा आंद्रे रसैल को bh कर्ण शर्मा ने पहले ही गेंद पर चलता कर दिया। वही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक समय में काफी संघर्ष पूर्ण स्तिथि में आ गई थी। वही शार्दुल ठाकुर ने मैदान पर आकर बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं मैच में शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने भी उनका भरपूर साथ देते हुए 33 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली इस दौरान रिंकू ने 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। वही चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से करण शर्मा और डेविड विली ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही माइकल ब्रेसवेल और हर्शल पटेल को भी एक-एक सफलता मिली।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने बेहतरीन शुरवात की। हालांकि फिर विराट कोहली 21 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए तो वहीं फाफ डू प्लेसिस भी 23 रन बनाते हुए वरूण चक्रवर्ती का शिकार हो गए। ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई। मैच में माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर नीतीश राणा को अपना कैच थमा बैठे तो वहीं माइकल ब्रेसवेल के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर में से कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छु पाया। इस दौरान मैक्सवेल 7 गेंद पर 5 तथा हर्षल पटेल 2 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें वरुण चक्रवर्ती को अपना विकेट देते चले।

वही मैच में शाहबाज अहमद ने 5 गेंद पर 1 रन तथा दिनेश कार्तिक ने 8 गेंद पर 9 रन बनाए। वही डेविड विली ने टीम को संभालते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 20 रनों की पारी खेली हालांकि उन्हें दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं मिल पाया। बता दे कि मैच में अनुज रावत 5 गेंद पर 1 रन तथा करण शर्मा 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए दोनों ही बल्लेबाज का विकेट सुयश शर्मा को मिला। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 81 रनों से अपने नाम कर लिया।

वहीं गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने विरोधी टीम को 3.4 ओवर में मात्र 15 रन ही दिए। वहीं इसके बाद सुरेश शर्मा ने तीन तथा सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए। वही मैच में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी करते हुए भी 1 विकेट लिया। आप को बता दें कि इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की यह पहली जीत है। वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 1 मुकाबले में जीत मिली तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।