Lava कंपनी का जैसे ही नाम सुनने में आता है, तो हमें किफायती स्मार्टफोन की याद आ जाती है क्योंकि लावा एक ऐसी कंपनी है जो मिडिल क्लास लोगों के लिए किफायती दामों पर स्मार्टफोन का निर्माण करता है, और इसी के साथ Lava Smartphone Company ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन काफी किफायती दामों पर लॉन्च किया है। लावा कंपनी द्वारा लांच किए गए इस स्मार्टफोन का नाम Lava Blaze NXT दिया गया है। Lava Blaze NXT Smartphone को लावा कंपनी द्वारा मार्केट में 10 हजार से भी कम की कीमत में उतारा गया है। Lava Blaze NXT स्मार्टफोन के लो बजट होने के बाद भी इसमें लावा कंपनी द्वारा कई सारे मजेदार फीचर्स दिए गए है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो आपको ज्यादा स्टैंड बाय प्रोवाइड करती है। फोन में आपको प्रीमियम ग्लास बैक पैनल मिलता है। इसी के साथ साथ आपको Lava Blaze NXT में एक्सटेंडेड रैम फीचर भी दिया गया है जिसके माध्यम से इस स्मार्टफोन में आप 3GB तक एक्स्ट्रा रैम एड करवा सकता है। Lava Blaze NXT स्मार्टफोन की कीमत के बारे में तथा इसके अन्य सभी विशेष फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी इस पोस्ट में प्रदान की गई है।
Lava Blaze NXT की उपलब्धता तथा प्राइस
भारत में लॉन्च के साथ ही Lava Blaze NXT स्मार्टफोन की कीमत 9,299 रुपये है। Lava Blaze NXT फोन को 3 कलर्स ब्लू, रेड और ग्रीन में पेश किया गया है, साथ ही इसके अन्य कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं प्रदान की गई है।
लावा का यह स्मार्टफोन Amazon India ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट भी किया जा चुका है, लेकिन वर्तमान समय तक इस स्मार्टफोन की सेल शुरू नहीं हुई है और इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी लावा कंपनी द्वारा अभी तक नहीं दी गई है।
Lava Blaze NXT के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस
जैसा कि हमने आपको बताया कि Lava Blaze NXT एक लो-बजट स्मार्टफोन है, जिसकी डिस्प्ले की बारे में बात करें तो इसमें 6.5 इंच का आईपीएस पैनल डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आपको एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। Lava Blaze NXT स्मार्टफोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इसी के साथ आपको इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन मैं एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है परंतु इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई डिटेल्स नहीं दी है। साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में एक तीसरा सेंसर भी देखने को मिलता है। इसी के साथ आपको इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Lava Blaze NXT स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G37v Octa-Core Processor दिया गया है, जिसके साथ में आपको 4GB रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन की स्टोरेज में से 3जीबी स्पेस को वर्चुअल रैम के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Lava के इस स्मार्टफोन में आपको 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। साथ ही अगर आप चाहे तो एक्सटर्नल स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड भी ऐड कर सकते हैं।
Lava Blaze NXT Smartphone Android 12 Operating System के नियर स्टॉक वर्जन पर ऑपरेट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 5000एमएएच बड़ी बैटरी दी गई है। स्मार्ट फोन को चार्ज करने के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है तथा हेडफोन आदि के लिए 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही बात करें स्मार्टफोन के सिक्योरिटी के बारे में तो इस स्मार्टफोन में आपको रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। Lava Blaze (4G) का अपग्रेडेड वर्जन यह फोन बताया जा रहा है। Lava Blaze (4G) भी समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है लेकिन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में थोड़ा अंतर है Lava Blaze Smartphone में 3जीबी रैम और Helio A22 चिपसेट प्रदान किया जाता है।
