Lava Yuva 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आया टीजर – Lava कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Yuva 5G फोन लॉन्च करने वाली है। जिसके लिए कंपनी ने इस फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। जिसको देखते हुए फोन के डिजाइन और लुक के बारे में जानकारी पता चलती है। इसके अलावा कैमरा माड्यूल के बारे में भी जानकारी मिलती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
दरअसल हाल ही में कंपनी ने Lava Yuva 5G स्मार्टफोन का एक टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी किया है। बता दे कि यह टीजर 14 सेकंड का है। जिसमें Lava Yuva 5G के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें लिखा है कि #Yuva5G Coming Soon! यानी फोन भारत में जल्द ही लांच होने वाला है। हालांकि इस टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। परंतु वीडियो को देखते हुए स्मार्टफोन के कैमरा माड्यूल के बारे में जानकारी मिलती है। बता दे कि फोन बॉक्सी बिल्ड टाइप में दिखाई दे रहा है जो की आयताकार डिजाइन में है।
इसके रियर में आपको Lava की ब्रांडिंग दिखाई देती है तथा वर्टिकल पोजिशन में 5G भी लिखा हुआ है। इस स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा माड्यूल दिए गए हैं जिसमें की दो कैमरा दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है तथा सेकेंडरी कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वही वीडियो में देखते हुए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश भी दिखाई दे रहा है।
Lava Yuva 5G स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन
हालांकि कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। परंतु कई लीक्स और लिस्टिंग में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन काफी चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Lava कंपनी 6GB तथा 8GB रैम वेरिएंट दे सकती है। साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर कार्य करता है तथा इसमें आपको Mediatek Dimensity 6300 या Mediatek Dimensity 6080 का प्रोसेसर मिलता है। वहीं सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 10000 रुपए के लगभग कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।






