LSG vs CSK: Lucknow Super Giants ने 8 विकेट से जीता मैच – IPL में आज LSG vs CSK का मैच खेला गया। यह मुकाबला Lucknow Super Giants के घरेलू मैदान श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया गया। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं जवाब में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने मात्र 2 विकेट के नुकसान पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में Lucknow Super Giants ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र अपनी पहले ही गेंद पर बिना अपना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार हो गए। वहीं मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 13 गेंद पर 17 तथा अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद में इसमें शिवम दुबे 8 गेंद पर 3 तथा समीर रिजवी 5 गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर मोईन अली ने 20 गेंद पर 30 रन बनाए। वही एक छोर पर रविंद्र जडेजा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। मैच में रविंद्र जडेजा ने 40 गेंद पर नाबाद 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी निकला।
वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 28 रनो की पारी खेली इस दौरान एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट 311 का रहा। मैच में Chennai Super Kings ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से कुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए तथा मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक एक सफलता रही।
177 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Giants की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि काक और कप्तान केएल राहुल के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने 43 गेंद पर 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं मैच में कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 82 रन बनाए। वहीं इसके बाद निकोलस पूरन ने 12 गेंद पर 23 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंद पर 8 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मथिशा पथिराना और मुस्तफिजूर रहमान के नाम एक-एक सफलता रही।
