LSG vs GT: Lucknow Super Giants ने Gujarat Titans को 33 रनो से हराया – आज 7 अप्रैल को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। वहीं जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया।
Kl Rahul ने टॉस जीतकर की बल्लेबाजी
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 31 गेंद पर 33 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में आयुष बदोनी ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। इसके अतिरिक्त निकोलस पूरन ने 22 गेंद पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस प्रकार लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से दर्शन नलकंडे और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए तथा राशिद खान ने एक विकेट चटकाया।
Gujarat Titans की पूरी टीम 130 रन पर हुई ढेर
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने अपना पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में खोया। कप्तान गिल मैच में 19 रन बनाकर यश ठाकुर का पहला शिकार बने। वहीं मैच में साई सुदर्शन भी 23 गेंद पर 31 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मैच में केन विलियमसन 5 गेंद पर एक रन तथा विजय शंकर 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में दर्शन नालकंडे ने 11 गेंद पर 12 तथा राहुल तेवतिया ने 25 गेंद पर 30 रनों की परी खेली। गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 18.5 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यश ठाकुर ने चटकाए 5 विकेट
मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए यश ठाकुर ने 5 विकेट चटकाए। इस दौरान यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 30 रन विरोधी टीम को दिए और एक मेडन ओवर भी निकाला। इसके अलावा मैच में नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया तथा कुणाल पांड्या के नाम तीन महत्वपूर्ण सफलता रही।
लगातार तीसरा मुकाबला जीती Lucknow Super Giants
आईपीएल 2024 में हार से शुरुआत करने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स ने लगातार तीन मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले Punjab Kings, RCB और अब Gujarat Titans के खिलाफ जीत दर्ज की है। जिसके बाद Lucknow Super Giants की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।







