LSG vs KKR: Kolkata Knight Riders ने 98 रनों से जीता मैच, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची – आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला खेला गया। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। वही जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स के टीम 16.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 98 रनों से जीत लिया।
मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders की ओर से सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट 14 गेंद पर 32 रन बनाकर नवीन उल हक का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी 26 गेंद पर 32 रन बनाकर चलते बने। वही मैच में रिंकू सिंह ने 16 तथा श्रेयस अय्यर ने 23 रनो की पारी खेली वहीं सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने 39 गेंद 6 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाएं। रमनदीप सिंह ने 6 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका भी लगाया। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बना डालें। इस दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह के नाम एक-एक सफलता नहीं।
वहीं 236 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से अर्शीन कुलकर्णी मात्र 9 रनों के स्कोर पर आउट हो गए वहीं इसके बाद कप्तान केएल राहुल भी 25 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 36 आयुष बदोनी ने 15, ऐस्टन टर्नर ने 16 तथा निकोलस पूरा ने 10 रनो की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छु पाया। मैच में दीपक हुड्डा 5 रन, कुणाल पांड्या 5 रन, युद्धवीर सिंह 7 रन तथा रवि बिश्नोई 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 98 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा आंद्रे रसैल ने 2 तथा स्टार्क और सुनील नारायण ने भी एक-एक विकेट लिया इस मुकाबले में जीत के बाद Kolkata Knight Riders की टीम 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।







