Lucknow Super Giants

LSG vs MI: Lucknow Super Giants ने 4 विकेट से Mumbai Indians को हराया – IPL 2024 का आधा सीजन हो चुका है। इस दौरान कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो कई टीम में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। आज IPL में लखनऊ सुपरजाइंट्स और Mumbai Indians का मुकाबला खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वहीं जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

बता दे कि यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। जहां पर Lucknow Super Giants ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा 5 गेंद पर 4 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार हो गए। वहीं मैच में सूर्यकुमार यादव 6 गेंद पर 10 रन तथा तिलक वर्मा 11 गेंद पर 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि नेहाल वधेरा ने 46, टीम डेविड ने 35 तथा ईशान किशन ने 32 रन की पारी खेली। इस प्रकार मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बना पाई। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहसिन खान ने 2, मार्कस स्टोइनिस, नवीन उल हक़, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।

145 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने Lucknow Super Giants की ओर से अर्जुन कुलकर्णी पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना अपना खाता खोलें आउट हो गए। हालांकि फिर कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद पर 28 रनों का योगदान दिया और उन्हें हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट करा दिया। वही मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंद पर 62, दीपक हुड्डा ने 18 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त मैच में निकोलस पूरन ने 14 गेंद पर 14 रन बनाते हुए अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। बता दे की लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया।

वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त गेराल्ड कोएटजी, नुवान तुषारा और मोहम्मद नबी के नाम एक-एक सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद Lucknow Super Giants की टीम पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।