LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को 5 रनो से हराया – IPL 2023 का 63 वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद को 89 रनों की पारी खेली। वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट खोकर भी 172 रन ही बना पाई और लखनऊ सुपरजाइंट्स ने यह मुकाबला 5 रनों से जीत लिया।
मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरजाइंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मैच में पावरप्ले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपने 3 विकेट मात्र 35 रनों के स्कोर पर ही खो दिए थे। बता दें कि इस दौरान दीपक हुड्डा 7 गेंद पर 5 रन था। प्रेरक मांकड़ पहले ही गेंद पर बिना अपना खाता खोलें चलते बने। बता दे कि दोनों का ही विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ को मिला। वही मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी 15 गेंद पर 16 रन बनाते हुए आउट हो गए। हालांकि फिर कुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस के बीच शानदार साझेदारी हुई।
इस दौरान कुणाल पांड्या ने 42 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली। परन्तु चोट के कारण वह मैच से बाहर हो गए। वहीं दूसरी और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 8 छक्के और 4 चौके लगाते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन ने भी नाबाद 8 रन बनाए। कुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस की शानदार पारी की बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए।
जवाब में मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह रवि बिश्नोई की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे तो वही ईशान किशन भी 39 गेंदों में 59 रन बनाते हुए पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 9 गेंद पर 7 रन तथा नेहाल वडेरा 20 गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में विष्णु विनोद 4 गेंद पर 2 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार हो गए। इसके अलावा मैच में टिम डेविड ने 19 गेंद पर 32 तथा कैमरून ने 6 गेंद पर नाबाद 4 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ की ओर से यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही मोहसिन खान के नाम एक सफलता रही।
इस मैच में जीत के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर कायम है। लखनऊ सुपरजाइंट्स अपना अगला मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है तो वहीं मुंबई इंडियंस को हर हाल में अपना अगला मुकाबला जीतना होगा।
