Lucknow Super Giants

LSG vs PBKS: लखनऊ ने दर्ज की अपनी पहली जीत, पंजाब को 21 रनों से हराया – IPL 2024 का 11वां मुकाबला आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 199 बनाए। वहीं 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 21 रनों से जीत लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स LSG की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं मैच में केएल राहुल ने 9 गेंद पर 15 तथा देवदत्त पडीकल ने 6 गेंद पर 9 रनों की पारी खेली। मैच में कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए क्रूणाल पांड्या ने भी 22 गेंद पर नाबाद 43 रन अपनी टीम के लिए बनाये। इस प्रकार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 199 बना डालें। पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सैम करन ने तीन विकेट लिए। वही अर्शदीप सिंह के नाम दो तथा राहुल चहर और रबाडा के नाम एक-एक सफलता रही।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो और कप्तान शिखर धवन के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर जॉनी बेयरस्टो को लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से डेब्यू कर रहे मयंक यादव ने आउट कर दिया। वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह को भी 19 रनों के निजी स्कोर पर मयंक यादव ने आउट करते हुए अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद जितेश शर्मा छह रन पर मयंक यादव का तीसरा शिकार बने। हालांकि दूसरे छोर पर कप्तान शिखर धवन लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। कप्तान शिखर धवन ने 50 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 70 रन बनाए।

वही मैच में सैम करन कारण पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं इसके अतिरिक्त लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंद पर नाबाद 28 रनों की पारी खेली। इस प्रकार पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 178 रन ही बना पाई और 21 रनों से यह मुकाबला हार गई। लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मोहसिन खान के नाम भी दो सफलता रही। बता दे कि इस सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स LSG ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। इससे पहले राजस्थान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।