LSG vs PBKS: हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने पंजाब को 56 रनो से हराया – आईपीएल 2023 का 38 वा मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मोहाली में खेला गया। बता दें कि इस हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए जो कि आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता था परंतु वह मैच जीतने से कोसों दूर ही रह गए। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि बेहद ही खराब साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से केएल राहुल और काईल मेयर्स के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई हालांकि फिर लोकेश राहुल 9 गेंद पर 12 रन बनाकर कागिसों रबाड़ा का शिकार हो गए। हालांकि काइल मिल्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। वहीं मैच मे आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 43 रन बना डाले। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने भी 40 गेंदों पर छह चौके और 5 छक्के लगाते हुए 72 रन बना डाले। हालांकि फिर वह सैम करन की गेंद पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए।
वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 45 रन बना डाले। इस दौरान निकोलस पूरन ने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया और फिर वह अर्शदीप सिंह के हाथों आउट हो गए। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 6 गेंद पर नाबाद 11 तथा कुणाल पांड्या ने 2 गेंद पर 5 रन बनाए। काईल मेयर्स, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस ओर निकोलस पूरन की बेहतरीन पारी की बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए। बता दें कि यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं पंजाब की ओर से मैच में गेंदबाजी करते हुए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए तो वही अर्शदीप सिंह सेम करन और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता मिली।
257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट 3 रन के स्कोर पर ही खो दिया। बता दें कि पहले ओवर की पांचवी गेंद पर शिखर धवन 1 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वही इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी 13 गेंद पर 9 रन बनाकर नवीन उल हक का शिकार हो गए। पंजाब टीम पर दबाव बन गया था क्योंकि टीम के दोनों ओपनर जल्द ही अपना विकेट खो चुके थे। हालांकि फिर अथर्व तायडे और सिकंदर रजा ने अच्छा खेलते हुए पारी को संभाला। इस दौरान अथर्व ने 36 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए 66 रन बना डाले तो वही सिकंदर रजा ने भी 22 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 23 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर सैम करन 11 गेंद पर 21 रन तथा जितेश शर्मा 10 गेंद पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाहरुख खान भी 9 गेंद पर 6 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार हो गए। वहीं मैच में राहुल चाहर और रबाडा अपनी पहले ही गेंद पर अपना विकेट देते चलें। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2 गेंद पर नाबाद 2 रन बनाएं।
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 19.5 ओवर यानी 1 गेंद शेष रहते ही 201 रन बना कर ऑल आउट हो गई। और यह मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 57 रनों से अपने नाम कर लिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही नवीन उल हक ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देते हुए तीन अहम विकेट लिए। वहीं इसके अलावा रवि बिश्नोई को दो तथा मार्कस स्टोइनिस को भी एक सफलता मिली। यह मुकाबला जीतते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
