LSG vs RR: Rajasthan Royals ने 7 विकेट से जीता मैच, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार – शनिवार को IPL के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और Rajasthan Royals के बीच खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। वहीं जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बता दे कि यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। जहां पर Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए Lucknow Super Giants की ओर से क्विंटन डी कॉक मात्र 8 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस भी बिना अपना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि फिर दीपक हुड्डा और केएल राहुल ने पारी को संभाला। इस दौरान दीपक हुड्डा ने 31 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली तो वही मैच में कप्तान केएल राहुल ने 48 गेंद पर 76 रन बनाए। अपनी पारी में केएल राहुल ने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
वहीं इसके अलावा निकोलस पूरन ने 11 गेंद पर 11 तथा आयुष बडोनी ने 13 गेंद पर नाबाद 18 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Lucknow Super Giants की टीम ने पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा के नाम 2 विकेट रहे तथा ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की।
197 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 18 गेंद पर 34 रन बनाकर यश ठाकुर के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में यशस्वी जयसवाल भी 18 गेंद पर 24 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर मैच में संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नापाद 71 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी 34 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 52 रन बनाए।
इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स ने एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं प्वाइंट्स टेबल में पहले से टॉप पर बरकरार Rajasthan Royals के पास अब 16 अंक हो गए हैं।







