Lucknow Super Giants

LSG vs SRH : लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया – IPL 2023 का 58 वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। वही जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 185 रन बनाते हुए यह मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस मैच में जीत के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स के टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 5 गेंद पर 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए तो वही राहुल त्रिपाठी भी 13 गेंद पर 20 रन बनाकर चलते बने। वही मैच में अनमोलप्रीत सिंह ने 27 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। परंतु फिर बाद में अमित मिश्रा का शिकार हो गए। कप्तान एडन मार्करम ने मैच में 20 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रनों की पारी खेली तो वही हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 47 रन बनाए। हालाकि वह 3 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए और आवेश खान की गेंद पर कैच आउट हो गए।

वहीं मैच में ग्लेन फिलिप्स पहली ही गेंद पर अपना खाता खोलें बिना कुणाल पांड्या को अपना विकेट देते चले। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए अब्दुल समद ने 25 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से कुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही आवेश खान, यश ठाकुर, अमित मिश्रा और युद्धवीर सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपना पहला विकेट 12 रनों के निजी स्कोर पर ही खो दिया था। बता दे कि मैच में काइल मेयर्स 14 गेंद पर 2 रन बनाकर एडन मार्करम के हाथों कैच आउट हो गए थे। जिसके बाद क्विंटन डी कॉक भी 19 गेंद पर 29 रन बनाकर मयंक मारकंडे का शिकार हो गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। 15.3 ओवर में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए थे। हालांकि फिर निकोलस पूरन और प्रेरक माकंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी।

इस दौरान प्रेरक माकंड ने 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 64 रनों की पारी खेली तो वही निकोलस पूरन ने भी 13 गेंदों पर 338 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बना डाले। निकोलस पूरन ने मैच में तीन चौके और 4 छक्के भी लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 185 रन बनाते हुए यह मैच जीत लिया। वही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है