twitter

Twitter को टक्कर देने के लिए आया threads , लॉन्च के मात्र दो घंटे में 20 लाख और आठ घंटे तक 1 करोड़ यूजर ने किया डाउनलोड – Threads अभी काफी चर्चा में हैं लॉन्च होते ही आधे दिन से भी कम समय यानि लगभग 8 घंटे में ही एक करोड़ से अधिक डाउनलोड वाला एप्प बन गया हैं । हर घंटे चौंकाने वाला नया आंकड़ा दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा हैं कि इकलौता ऐसा प्लेटफॉर्म जो ट्वीटर को टक्कर दे रहा हैं। आइए जानते हैं क्या हैं Threads और किस तरह से ये काम करेगा साथ ही इसे कैसे इंस्टाल किया जा सकेगा

बात करें अगर Threads app कि तो आपको बता दे fasebook,instagram की पैरेंट्स कम्पनी meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसे लॉन्च किया हैं। एप्प को कुल 100 देश में उपयोग के लिए लाया गया हैं जिसमें इंडिया भी शामिल हैं। बहुतों का कहना हैं कि ये एप्प ट्वीटर के तरह काम करेगा। Threads के बारे में बताते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि ये एक खुला मंच हैं जहां फ्रेंडली पब्लिक में यूजर्स अपने विचार रख रखते हैं और आपस में बातचीत भी कर सकते हैं। आगे कहा कि इंस्टाग्राम से जुड़कर ये एप्प काफी नया अनुभव वाला देने वाला हैं।

Meta का threads क्या सच में एलन मस्क के द्वारा ट्वीटर को टक्कर दे पाएगा? इसमें काफी यूर्जस का कहना हैं कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं इंस्टाग्राम के एक चौथाई भी आ गए तों ट्वीटर से ज्यादा यूर्जस हो जाएंगे लेकिन बहुतों का ये भी कहना हैं कि दोनों में काफी अंतर हैं ट्विटर न्यूज के लिए ज्यादा उपयोग होता हैं जबकि इंस्टाग्राम विजुअल कंटेंट के लिए जाना जाता हैं।

बहुत ही आसानी से Threads को डाउनलोड किया जा सकता हैं-

  1. गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करके threads एप्प को डाउनलोड कर सकतें हैं।
  2. सीधे इंस्टाग्राम से भी login कर सकतें हैं।
  3. Login करने के बाद पूरी जानकारी इंस्टाग्राम से फ़ोटो, बायो,आईडी कॉपी करके पोस्ट कर सकतें हैं। आप चाहे तो इसे अलग से भी जोड़ सकते हैं। इसके द्वारा आप इंस्टाग्राम यूजर से भी जुड़ सकते हैं
  4. पूरी तरह से प्रोफाइल बन जाने के बाद twitter के तरह पोस्ट कर सकते है।
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है