MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनो से हराया, सूर्या ने जड़ा शतक – आईपीएल का 57 वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें कि यह मुकाबला वानखेडे स्टेडियम मुंबई में आयोजित किया गया। जहां पर मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड का फायदा भी मिला। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
इस दौरान मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। वही जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई और 27 रनों से यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है।
मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर रोहित शर्मा छठे ओवर की पहली गेंद पर राहुल तेवतीया के हाथों कैच आउट हो गए। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 29 रन बनाए। वही इसके बाद राशिद खान के इसी ओवर की पांचवी गेंद पर ईशान किशन भी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। बता दें कि मैच में ईशान किशन ने 20 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा नेहाल वडेरा ने भी 7 गेंदों पर 15 रन बनाए। निहाल वडेरा को आउट करते हुए राशिद खान ने अपना तीसरा विकेट प्राप्त किया। वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे नेहाल वढेरा के आउट होने के पश्चात विष्णु विनोद मैदान पर आए और 20 गेंदों में 30 रन बनाते हुए चलते बने।
मैच में टिम डेविड 3 गेंद पर 5 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हो गए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव बेहतरीन लय में दिखाई दिए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 103 रन बना डाले। बता दे कि आईपीएल करियर में सूर्यकुमार यादव का यह पहला शतक है वही मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही मोहित शर्मा के नाम भी एक सफलता रही।
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से रिद्धिमान साहा 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आकाश मधवाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए तो वही शुभमन गिल भी 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या 3 गेंद पर 4 तथा विजय शंकर 14 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हालांकि फिर मैच में डेविड मिलर ने पारी को संभालते हुए 26 गेंदों में 41 रन बनाए हालांकि फिर वह भी आकाश मधवाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अलावा मैच में अभिनव मनोहर 3 गेंद पर 2 रन तथा राहुल तेवतीया 13 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
मैच में राशिद खान गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। राशिद खान ने मैच में 32 गेंदों में 3 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। निर्धारित 20 ओवर में गुजरात की टीम 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई और 27 रनो से यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने भी दो-दो सफलताएं प्राप्त की तो वही जेसन बेहरेनडॉर्फ के नाम भी एक विकेट रहा।
