MI vs LSG: Lucknow Super Giants ने MI को 18 रन से हराया – आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपर जाइंट्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। वही जवाब में मुंबई इंडियंस के टीम छह विकेट खोकर 196 रन की बना पाई और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 का अपना आखिरी मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। हालांकि इस मुकाबले में जीत के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई।
मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। जिसके बाद वह पीयूष चावला के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 28, दीपक हुड्डा ने 11 रन बनाए। इसके अतिरिक्त निकोलस पूरन ने 29 गेंद पर पांच चौके और 8 छक्के लगाते हुए 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस प्रकार लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना दिए। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए।
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 38 गेंद पर 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 68 रन बनाए जिसके बाद वह रवि बिश्नोई की गेंद पर मोहसिन खान को अपना कैच दे बैठे। वहीं मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंद पर 23 तथा ईशान किशन ने 15 गेंद पर 14 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 तथा नमन धीर ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई और 18 रनों से यह मुकाबला हार गई।
वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से रवि बिश्नोई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए तथा मोहसिन खान और कुणाल पांड्या के नाम 1-1 सफलता रही। बता दे कि आईपीएल 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मुकाबले में से केवल चार मुकाबले ही जीत पाई है और टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिर में रहते हुए अपना सीजन खत्म किया है।







