MI vs RR: काम नही आई यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी, मुंबई ने 6 विकेट से दर्ज की जीत – आईपीएल 2023 में 30 अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियन से वानखेडे स्टेडियम मुंबई में हुआ। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 3 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ दिया। मैच में यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 124 रन जड़ दिए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि यशस्वी जायसवाल के अलावा राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज अच्छी पारी खेलने में नाकामयाब साबित हुए।
मैच में जोश बटलर 19 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने तो वहीं कप्तान संजू सैमसन भी 10 गेंदों पर 14 तथा जेसन होल्डर 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छु पाया। देवदत्त पाडीक्कल 4 गेंद पर 2 रन तथा सिमरन हिट मायर 9 गेंद पर 8 रन बनाकर अपना विकेट देते गए। वही ध्रुव जुरेल भी 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 5 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही पीयूष चावला को भी दो सफलताएं मिली। जोफ्रा आर्चर और रिले मेरेडिथ ने भी एक एक विकेट लिया।
213 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद इशान किशन ने 23 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। वही मैच में कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस की जीत की नींव रखी। इस दौरान कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली तो वही सूर्यकुमार यादव ने भी 29 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 55 रन बनाए। इसके अलावा मैच में तिलक वर्मा ने 21 गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 29 रनों की पारी खेली।
वही मैच में टिम डेविड ने 14 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में ही 214 रन बनाते हुए 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन को दो तथा संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक सफलता मिली।







