Rajasthan Royals

MI vs RR: लगातार तीसरा मैच हारी Mumbai Indians, RR ने 6 विकेट से जीता मैच – IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं उनका यह फैसला सही साबित हुआ। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए Mumbai Indians की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 15.3 ओवर में ही यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

मैच में मुंबई इंडियंस Mumbai Indians की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा बिना अपना खाता खोलें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों के कैच आउट हो गए। वहीं इसके बाद अगली ही बॉल पर नमन धीर भी एलपीडबल्यू आउट होकर चलते बने। एक रन के निजी स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने अपने दो विकेट खो दिए थे। वहीं इसके बाद मैच में डेवाल्ड ब्रेवीस भी अपनी पहले ही गेंद पर शून्य रन बनाते हुए बोल्ट का तीसरा शिकार बने। वही मैच के चौथे ओवर में ईशान किशन 14 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर के निजी स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिए थे। हालांकि फिर तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने टीम को कुछ हद तक संभाला।

इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद पर 34 तथा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए टिम डेविड ने 24 गेंद पर 17 रन बनाए। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छु पाए। इस प्रकार मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ट्रेन बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त नंद्रे बर्गर के नाम 2 तथा आवेश खान के नाम 1 विकेट रहा।

126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स Rajasthan Royals की ओर से जोस बटलर ने 13, संजू सैमसंग ने 12 तथा यशस्वी जायसवाल ने 10 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर मैच में रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 16 गेंद पर 16 रन बनाए तथा वह आकाश मधवाल की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। वहीं रियान पराग ने 39 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश मधवाल के नाम 3 तथा क्वेना मफाका के नाम एक विकेट रहा। बता दे कि आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की यह तीसरी जीत है। वही Mumbai Indians अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।