MI vs SRH: Mumbai Indians ने 7 विकेट से जीता मैच, सूर्या ने जड़ा शतक – IPL अब अंतिम चरण में चल रहा है। जिसमें सभी टीम प्लेऑफ की रेस में दौड़ रही है। आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। वही जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 17.2 ओवरों में 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
आपको बता दे कि यह मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां पर Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 11 रन बनाकर बुमराह के हाथों विकेट हो गए। वहीं इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 6 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में ट्रेविस हेड ने 48 तथा कप्तान पेट कमिंस ने 35 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त मार्को जॉनसेन ने 17, नीतीश रेड्डी ने 20 तथा शाहबाज अहमद ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई। वहीं Mumbai Indians की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए तो वही अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह के नाम भी 1-1 सफलता रही।
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद रोहित शर्मा भी 5 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में नमन धीर 9 गेंद पर बिना अपना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। हालांकि फिर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली तो वही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 51 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
Suryakumar Yadav के शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार, मार्को जॉनसेन और कप्तान पेट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9 वे स्थान पर है। हालांकि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
