Telecom-in-India

आये दिन मोबाइल कंपनियों के बदलते रिचार्ज प्लान से यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं। यूजर्स को फिर प्लान में बदलाव की वजह से अपनी जेब के मुताबिक अपने लिए बेस्ट प्लान टैरिफ प्लान्स में खोज कर चुनना होता हैं। ऐसे में यूजर्स चाहते हैं कि कुछ वक्त तक कम से कम वो प्लान चलता रहे, इसी वजह से हम ऐसे सभी यूजर्स को यह सलाह देंगे कि वो 84 दिनों की वैधता वाला ही रिचार्ज करें। इससे मोबाइल कंपनियों के प्लान तथा उसकी प्राइस बदलने पर भी उन पर कोई असर नहीं पड़ सकेगा। आज हम यूजर्स को Airtel, VI तथा Jio के रोजाना 2GB प्रति दिन वाले डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं इसमें 84 दिन की वैधता भी दि जाती हैं।

यह हैं वो रिचार्ज प्लान्स:

Jio- ऐसे दो प्लान जियो में उपलब्ध हैं:
719- 719 रुपये इस प्लान की प्राइस हैं, 2GB डाटा प्रतिदिन इस प्लान में मिलता हैं। इसके अतिरिक्त इसमें 100 SMS, अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स रोजाना मिलते हैं। जियो के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की हैं। इसके अलावा जियो के इस प्लान में जियो क्लाउड, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी तथा जियो टीवी की सुविधाएं हैं।
1066- 1,066 रुपये जियो के दूसरे प्लान की प्राइस हैं, 2GB डेटा रोजाना इस प्लान में मिलता हैं। इसके अतिरिक्त इस प्लान में 100 SMS, अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स प्रतिदिन मिलते हैं। जियो के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की हैं। इसके अलावा जियो क्लाउड, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी तथा जियो टीवी की सुविधाएं इस प्लान में मिलती ही हैं और इसके साथ साथ आपको इस प्लान में Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलती हैं।

Airtel- एयरटेल का एक ही प्लान आता हैं:
839- यूजर्स को एयरटेल के इस प्लान में 2GB डेटा रोजाना मिलता हैं। इसके अतिरिक्त इस प्लान में 100 SMS प्रति दिन तथा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में 84 दिन तक की वैधता हैं। इसके अलावा यूजर्स को Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन के साथ इस प्लान में Apollo 24/7 Circle, Xstream मोबाइल पैक, Wynk Music तथा फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी दि जाती हैं।

VI- ऐसे 2 प्लान्स VI के पास मिलते हैं:
839- 839 रुपये इस प्लान की प्राइस हैं, VI के इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता हैं। इसके अतिरिक्त 100 SMS प्रति दिन तथा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स रोजाना मिलते हैं। VI के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर, नाइट डेटा, VI movies and tv की सुविधाएं इस प्लान में मिलती हैं।
1066- 1066 रुपये इस प्लान की प्राइस हैं, रोजाना 2GB डेटा VI के इस प्लान में मिलता हैं। इसके अतिरिक्त 100 SMS तथा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स रोजाना मिलते हैं। VI के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक कि हैं। इसके अलावा पूरे एक साल के लिए इस प्लान में Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मिलती हैं। इसके साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर, नाइट डेटा, VI movies and tv की सुविधाएं भी इस पैक में मिलती हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।