3 अक्टूबर को भारत में Moto G72 स्मार्टफोन पेश किया गया था। कंपनी ने अब यूरोप में भी इस स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन मोटोरोला की G-सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन है। मीडियाटेक G99 प्रोसेसर फोन में दिया गया है तथा इसके साथ 6GB रैम भी दिया गया है। 6.6 इंच का pOLED डिस्प्ले फोन में है तथा 576Hz टच सैंपलिंग रेट तथा 120Hz रिफ्रेश रेट इसमें है। आउट-ऑफ़-द-बॉक्स एंड्रॉइड 12 पर यह फोन चलता है। 5000mAh की बैटरी 30W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में पावर के लिए दी गई है।
Moto G72 की प्राइस-
260 यूरो(तकरीबन 21 हजार रुपये) में यूरोप में फोन को पेश किया गया है। मिनरल व्हाइट, पोलर ब्लू तथा मीटरॉइट ग्रे कलर में फोन को लॉन्च किया गया है। फ़िलहाल यूरोप के चुनिंदा देशों में खरीद के लिए यह फोन मौजूद करवाया जाएगा।
Moto G72 के स्पेसिफिकेशंस-
यह स्मार्टफोन डुअल-सिम फोन है तथा एंड्रॉइड 12 पर यह चलता है। 6.6 इंच का pOLED डिस्प्ले फोन में दिया गया है तथा 576Hz टच सैंपलिंग रेट तथा 120Hz रिफ्रेश रेट इसमें दिया गया है। 1,080X2,400 पिक्सल इसका रिजॉल्यूशन है। मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से यह फ़ोन लैस है तथा 6GB रैम के साथ इसे पेअर किया गया है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फोन में है। 108MP का मेन कैमरा f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ इसमें दिया गया है। इसके साथ में हाइब्रिड अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा डेप्थ कैमरा भी 8MP का है। मैक्रो सेंसर 2MP का तीसरे लेंस के तौर पर दिया गया है। सेल्फी कैमरा 16MP का फोन में दिया गया है।
128GB इंटरनल स्टोरेज फोन में है तथा माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे बढ़ाया जा सकता है। वाई-फाई, 4G, एलटीई, जीपीएस/एजीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.1 को यह फोन कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के सिवा प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सिलरोमीटर, कंपास तथा लाइट सेंसर फोन में दिया गया है। फोन में 30W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।166 ग्राम फोन का भार है।






