Motorola

अगले महीने लांच हो सकता है Motorola Edge 50 Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा – Motorola कंपनी जल्द ही अपनी Edge 50 सीरीज को लाने जा रही है। जिसके अंतर्गत कंपनी Edge 50 Ultra को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें की Edge 50 Fusion को हाल ही में ऑनलाइन देखा गया था। वही माना जा रहा है की Edge 50 Pro को 3 अप्रैल को लांच किया जा सकता है।

वही एक रिपोर्ट में बताया गया कि Motorola Edge 50 Ultra स्मार्टफोन को Black, Peach और Beige कलर विकल्प में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में आप इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी देख सकते हैं। दरअसल कुछ चुनिंदा मार्केट में इस स्मार्टफोन को Moto X50 Ultra नाम के साथ लांच किया जा सकता है। कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया है। जिसमें 3 अप्रैल की तिथि दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि Edge 50 Pro को इस दिन लांच किया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके साथ Motorola Edge 50 Fusion को भी लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि Edge 50 Ultra का डिजाइन Edge 50 Pro के लगभग समान रखा जा सकता है। इसके Black और Peach कलर के वेरिएंट को फॉक्स लेदर बैक पैनल के साथ स्पॉट किया गया है। जिसमें ग्लौसी फिनिश और उठा हुआ रेक्टेंगल रियर कैमरा माड्यूल नजर आता है। इस स्मार्टफोन का रीयर कैमरा आइलैंड बैक पैनल के दाएं कोने में टॉप पर है। जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक एलइडी फ्लैश दिया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के सेंसर दे सकती है।

वही डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में कर्व्ड OLED डिस्पले मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर्स और माइक तथा सिम ट्रे है। इस स्मार्टफोन के दाई कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन में 3 वर्ष के OS अपग्रेड दिए जा रहे हैं। बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 पर बेस्ड Hello UI इंटरफेस पर कार्य करता है। वही कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की कीमत 999 डॉलर भारतीय रूपयो में लगभग 83,300 हो सकती है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।