Motorola Razr 50 Ultra की इमेज हुई लीक, जानिए कब होगा लॉन्च – इस समय फोल्डेबल स्माटफोन मार्केट में Samsung का बोलबाला रहा है। वहीं दूसरी ओर Samsung के अलावा Motorola भी इस सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दरअसल कंपनी ने अपनी Razr सीरीज को बेहद ही एडवांस बनाया है। वही खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।
दरअसल हाल ही में इस स्मार्टफोन के ऑनलाइन इमेज सामने आए हैं। जिससे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन Razr 40 Ultra स्मार्टफोन की तरह ही दिखाई देता है। फोन के ऊपर की ओर कैमरा माड्यूल सिंपल डिजाइन के साथ रखे गए हैं। वही फोन की बैक साइड में आपको Razr की ब्रांडिंग दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में 512GB स्टोरेज और 12GB रैम उपलब्ध कराई जा सकती है। वही कलर ऑप्शन के बात की जाए तो अपकमिंग स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। जिससे यह पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
वही बात करें इससे पहले वाले स्मार्टफोन Motorola Razr 40 Ultra की तो उसे पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में आपको 6.9 इंच का फोल्डेबल P OLED डिस्प्ले 1200 nits ब्राइटनेस और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। साथ ही इसमें आपको बाहर की ओर 3.6 इंच का P OLED पैनल भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है।
वही कैमरा कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। बता दे कि इस स्मार्टफोन में आपको 3800 mAh की बैटरी मिलती है जो की 8W वायरलेस चार्जिंग और 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
