Motorola Razr 50 फोल्डेबल सीरीज 25 जून को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स – Motorola Razr 50 सीरीज कल यानी 25 जून को चीन में लॉन्च होने वाली है। इसके अन्तर्गत स्टैंडर्ड Razr 50 स्मार्टफोन के अलावा Razr 50 Ultra स्मार्टफोन कल लॉन्च किए जाएंगे। बता दे कि इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन कई लीक्स के द्वारा पहले ही ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। वहीं हाल ही में अमेजॉन इंडिया पर क्लेमशेल स्टाइल फोल्डेबल फोन की एक माइक्रो साइट देखी गई है। जिसके बाद इन स्मार्टफोन के भारत में लांच होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। आइए अब हम आपको इस सीरीज के बारे में सारी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Motorola Razr 50 सीरीज लॉन्च डिटेल्स
Motorola Razr 50 सीरीज कल यानी 25 जून को चीन में लांच होने वाली है। इस दौरान इसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म Weibo पर मोटरोला के आधिकारिक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही चीन के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी के आधिकारिक हैंडल्स पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। साथ ही इसके ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की भी कोई खबर नहीं मिली है। परंतु अमेजॉन इंडिया पर Motorola Razr 50 Ultra की माइक्रो साइट देखी गई थी जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में भी जल्द पेश किया जा सकता है।
Motorola Razr 50 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में भी कंपनी Motorola Razr 40 सीरीज के समान क्लेमशेल फोल्डेबल डिजाइन दे सकती है। वही इस सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट Razr 50 के साथ 50 Ultra स्मार्टफोन उपलब्ध होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों ही फोन में 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले होगी। हालांकि बाहरी डिस्प्ले के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वही बता दे की Motorola Razr 40 में आपको 1.5 इंच और 40 Ultra में 3.5 इंच की बाहरी डिस्प्ले मिलती है।
वही प्रोसेसर की बात करें तो Razr 50 Ultra में कंपनी Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट उपलब्ध करा सकती है। वही Razr 40 स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7300X प्रोसेसर दिया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दे की Razr 40 में आपको Snapdragon 7 Gen 1 और Razr 40 Ultra में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। वही आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी इन स्मार्टफोन में मिल जाता है। बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो दोनों ही मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं जिसमें Razr 50 Ultra में आपको 4000 mAh की बैटरी तथा Razr 50 में 4200 mAh की बैटरी मिलती है। वही बताया जा रहा है कि कंपनी Razr 50 Ultra को कई नए AI फीचर्स के साथ लांच कर सकती है।
