जल्द लॉन्च होंगे Moto G04, G34 5G और G24 Power स्मार्टफोन – स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए अफॉर्डेबल सेगमेंट में स्मार्टफोन लेकर आती है। वही कंपनी जल्द ही अफॉर्डेबल सेगमेंट में Motorola G24 Power, G34 5G और G04 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। दरअसल यह स्मार्टफोंस एक रिटेलर की साइट पर लिस्टेड हुए हैं। इसके बाद इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। आइए अब हम आपको इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Motorola Moto G04
दरअसल लिस्टिंग के मुताबिक Motorola Moto G04 में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 उपलब्ध कराया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 1612 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी। वहीं इस स्मार्टफोन की रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोटो और वीडियो के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 10 वोल्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन, ऑरेंज और ब्लू कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 140 ग्राम होगा तथा इसकी साइज 163.49 x 74.53 x 7.99 mm होगी।
Motorola Moto G24 Power
Motorola के दूसरे स्मार्टफोन Motorola Moto G24 Power में Helio G85 चिपसेट के साथ 6000 mAh की बैटरी 30 वोल्ट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है।डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा रियर में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने सिल्वर और डार्क ब्लू कलर में पेश किया है। इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 196 ग्राम तथा साइज 163.49 x 74.53 x 8.99 mm है।
Motorola G34 5G
वही कंपनी ने G34 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइट पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी 20 वोल्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज 4GB रैम के साथ मिलती है। इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें की 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस उपलब्ध है। वही सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इस स्मार्टफोन का वजन 180 ग्राम तथा साइज 162.7 x 74.53 x 7.99 mm है।






