Mumbai Indians ने हार्दिक पांड्या के लिए दी 17.50 करोड़ रुपए के खिलाड़ी की कुर्बानी – पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अब गुजरात टाइटंस की टीम के साथ सफर समाप्त हो चुका है। बता दे की इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक बार फिर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल मुंबई इंडियन ने ट्रेड विंडो के जरिए हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से अपनी टीम में मिला लिया है। बता दे की हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियन की ओर से खेलते हुए अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। हालांकि पिछले दो सीजन में वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी रहे थे परंतु अब फिर से मुंबई इंडियंस ने उन पर दाव लगाया है।
मुंबई (Mumbai Indians) ने हार्दिक पांड्या के लिए इस खिलाड़ी की दी कुर्बानी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है। इस दौरान उन्होंने गुजरात टाइटंस को 15 करोड रुपए का भुगतान किया है। आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या को वापस अपनी टीम में मिलने के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं थे। परंतु ऐसे में मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा दांव खेला और कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों ट्रेड कर दिया। ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने पिछले आईपीएल नीलामी में 17.50 करोड रुपए में खरीदा था। हालांकि पांड्या (Hardik Pandya)को अपने टीम के साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड कर दिया। जिसके बाद मुंबई के पास 17.50 करोड रुपए आ गए और हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो गई।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पिछले सीजन में कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। उस समय आरसीबी भी कैमरन ग्रीन को खरीदना चाहती थी परंतु मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाते हुए कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। एक ही सीजन के बाद मुंबई इंडियंस का इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी से भरोसा टूट गया। दरअसल कैमरून ग्रीन ने आईपीएल 2023 में 16 मुकाबला खेलते हुए 160 कै टारगेट से 452 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्ध शतक भी लगाए थे। हालांकि मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया है।
कैमरून ग्रीन की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन अब तक 23 वनडे 24 टेस्ट और 8 T20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने 442 रन तथा 16 विकेट लिए हैं तो वही टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1075 रन बनाने के साथ 30 विकेट भी है। वही T20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो इसमें उन्होंने 5 विकेट लिए हैं तथा 61 रन बनाए हैं।
Also read: वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पैर में रख के विवाद में फंसे Mitchell Marsh, जानिए पूरी खबर
आईपीएल (IPL) का ट्रेडिंग विंडो क्या है
आईपीएल के नियमों के अनुसार आईपीएल सीजन की समाप्ति के 1 महीने बाद ट्रेडिंग विंडो शुरू होती है जो की नीलामी की तारीख से 1 हफ्ते तक खुली रहती है। इसलिए ट्रेडिंग विंडो अभी 12 दिसंबर तक खुली है। वहीं नीलामी 19 दिसंबर को होगी नीलामी के बाद 20 दिसंबर को ट्रेडिंग विंडो दोबारा से खुलेगी। जिसमें टीम अपने खिलाड़ी को किसी दूसरे खिलाड़ी से ट्रेड कर सकते हैं या फिर वह खिलाड़ी के बदले सामने वाली टीम को पैसे दे सकते हैं।







