Murali Vijay

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय ने लिया संन्यास, इशांत शर्मा ने ट्वीट कर दी बधाई – हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि आज यानी 30 जनवरी को मुरली विजय ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि अब वह विदेशी लीगो में खेलेंगे। बता दे की टीम इंडिया की ओर से मुरली विजय ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 में पर्थ के मैदान पर खेला था। वही मुरली विजय के सन्यास पर टीम इंडिया के गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें शानदार अंदाज में बधाई दी है।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

बता दें कि मुरली विजय ने भारतीय टीम की ओर से कुल 105 टेस्ट पारियां खेली है, इस दौरान उन्होंने 38.28 की औसत से कुल 3982 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक और 12 शतक भी देखने को मिले। वही वनडे इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो मुरली विजय ने 17 मैच खेलते हुए कुल 339 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हुए कहा कि आज विनम्रता और आभार के साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करता हूं। साल 2002 से साल 2018 तक की यात्रा शानदार रही। भारतीय टीम की ओर से खेलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुरली विजय ने आगे कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई द्वारा दिए गए अवसरों का सदैव आभारी रहूंगा।

मुरली विजय ने आगे कहा कि मेरे कोच, मेंटर, टीम के सभी साथियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है तथा में इन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस प्रकार इंटरनेशनल खेल में इन्होंने मेरा समर्थन किया, मैं उन पलों को हमेशा याद रखूंगा। आपका यह समर्थन मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इसके अलावा मुरली विजय ने अपने परिवार और प्रशंसकों के समर्थन और प्यार के लिए उनका भी आभार जताया।

इशांत शर्मा ने ट्वीट कर दी बधाई

इशांत शर्मा ने मुरली विजय के सन्यास पर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि टीम का शानदार बल्लेबाज और सच्चा खिलाड़ी। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना सम्मान की बात थी। आपकी नई पारी के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है