Nokia G60 5G

MWC 2024: Xiaomi 14 Ultra, Honor Magic 6 सीरीज और Tecno Pova 6 Pro हुए लॉन्च – हर साल की तरह इस बार भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2024 की शुरुआत हो चुकी है। बता दे कि यह प्रोग्राम 26 फरवरी से शुरू हो चुका है जो की 29 फरवरी तक चलेगा। इस बार इस प्रोग्राम का आयोजन बर्सीलोना में फिरा डे बार्सिलोना ग्रीन वाया कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है। इस प्रोग्राम के दौरान कई सारे वियरेबल्स, टैबलेट, Xiaomi 14 Ultra इत्यादि डिवाइसेज कि सीरीज को पेश किया गया था। इसके अतिरिक्त और भी कई स्मार्टफोन और लैपटॉप को पेश किया गया है। आइए अब हम आपको MWC में होने वाले सभी लॉन्च के बारे में विस्तार से बताते हैं।

OnePlus Watch 2

MWC 2024 इवेंट के दौरान वनप्लस ने स्मार्टफोन पेश नहीं किया। बल्कि उसने अपनी स्मार्ट वॉच OnePlus Watch 2 को पेश किया है। जो की 4 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 24999 रुपए निर्धारित की है।

Samsung Galaxy Ring सैमसंग गैलेक्सी रिंग

इस प्रोग्राम के दौरान सैमसंग ने अपने स्मार्ट रिंग पेश की है। दरअसल सैमसंग गैलेक्सी रिंग को जनवरी में ही सैमसंग अनपैक्ड इवेंट में टीज किया गया था। वही आपको बता दे कि यह रिंग तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है तथा इसमें आपको कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra

MWC 2024 में Xiaomi ने 14 और 14 Ultra स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi Pad 6S Pro टेबलेट का भी ऐलान किया है। जिसमें की 12gb तक रैम 512gb तक स्टोरेज तथा 12 इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही शाओमी ने वियरेबल्स की भी नई लाइन पेश की है। जिसमे Xiaomi Watch S3, Xiaomi Watch 2 और Xiaomi Smart Band 8 Pro इत्यादि शामिल है।

Tecno Pova 6 Pro 5G

इसी कड़ी में Tecno ने अपना नेक्स्ट जेनरेशन का गेमिंग सेंटर की स्मार्टफोन Pova 6 Pro पेश किया है। इस फोन के रियर पैनल पर आपको डायनेमिक मिनीएलइडी लाइटिंग मिलती है जो लगभग 210 एलईडी पैक प्रदान करती है। इसके अलावा कुछ नए इनोवेशन भी टेक्नो ने पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी ने वैकल्पिक वास्तविकता गेमिंग सेट और एक रोबोट डॉग भी पेश किया है।

Nokia ब्रांडेड बार्बी फ्लिप फोन

इस इवेंट में नोकिया ने किसी भी स्मार्टफोन की घोषणा न करते हुए एक फ्लिप फोन के बारे में जानकारी दी है। जो की मेटल के साथ साझेदारी में बार्बी ब्रांडेड फ्लिप फोन का निर्माण करेगा।

Honor Magic 6 सीरीज और Honor Magic V2 RSR

MWC प्रोग्राम के दौरान Honor कंपनी ने बताया कि वह अपनी फ्लैगशिप Magic 6 सीरीज पेश कर रही है। जिसमें Magic 6 Pro में रियर पैनल पर ट्रिपल लेयर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने Honor Magic V2 RSR पेश किया। इवेंट के दौरान कंपनी ने एक लैपटॉप और एक नया टैबलेट भी पेश किया है।

Infinix Coolmax सिस्टम और AI एल्गोरिथम

MWC 2024 में इंफिनिक्स ने एक नया कूलर सिस्टम पेश किया है। जिसे Coolmax का नाम दिया गया है। दरअसल कंपनी का दावा है की कूलिंग सिस्टम तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर पाने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने एक नया AI एल्गोरिथम भी पेश किया है।

Lenovo ThinkBook ट्रांसपेरेंट लैपटॉप कॉन्सेप्ट

ऑफिशियल तौर पर मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Lenovo ने ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप कॉन्सेप्ट पेश किया है। आपको बता दे कि यह पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें 17.3 इंच की माइक्रो एलईडी ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले मिलने वाली है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।