Netflix

गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Netflix जल्द ही लाने जा रहा है यह मजेदार गेम्स! – हाल ही में अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix ने अपने सब्सक्राइबर के लिए नए गेम लाने का ऐलान किया है। जो की गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित होने वाली है। आपको बता दे की नेटफ्लिक्स द्वारा बनाए जा रहे इन गेम्स को यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइसेज पर खेल पाएंगे। इसके लिए उन्हें चार्ज देना होगा। साथ ही इन गेम्स को यूजर्स कंप्यूटर और टीवी में भी खेल सकेंगे। आईए अब हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से गेम्स इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध होने वाले हैं। Geeked Week इवेंट में कंपनी ने ऐलान किया है कि जल्द ही Hades, Braid और Death’s Door गेम्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे।

Hades

बता दे कि इस गेम को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। हालांकि यह एंड्रॉयड यूजर्स को अभी नहीं मिलेगा परंतु यह जल्द ही iOS पर उपलब्ध होने वाला है। इस गेम के बारे में आपको थोड़ा सा बताते हैं कि इस गेम में यूजर्स को अंडरवर्ल्ड के प्रिंस जागरियस की तरह खेलना होता है। जैसे ही इसमें किरदार मरता है तो फिर यूजर को शुरुआती वाली जगह से शुरू करना होगा हर बार की यात्रा अलग-अलग होगी। हालांकि यूजर्स को पहले इस्तेमाल किए गए सभी हथियार की जानकारी मिलेगी। इस प्रकार यह गेम काफी ज्यादा रोमांचक रहने वाला है।

Braid

नेटफ्लिक्स पर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए दूसरा गेम Braid है जो की एक टाइम मैनिपुलेशन गेम है। इस गेम में अपग्रेड ऑडियो, नए एनीमेशन और हैंड री पैंट किए गए विजुअल देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही इस गेम को बनाने वाले Jonathan Blow ने बताया है कि यह गेम जल्द ही Netflix Games, Xbox और विंडोज Playstation पर आने वाला है। जिसमें की पजल्स की पूरी नई दुनिया मिलने वाली है।

Death’s Door

Death’s Door एक रोमांचक गेम है जो की जैलडा जैसा एडवेंचर गेम है। इस गेम में यूजर्स को कोए को कंट्रोल करना रहता है ऐसे कौवे को जिसे आत्माओं को इकट्ठा करने का काम मिला है। वह कोआ यह काम हेल्पिंग कमीशन हेडक्वार्टर के लिए करता है। यह एक ऐसी जगह होती है जहां मौत के बाद की दुनिया दर्शाई गई है। नेटफ्लिक्स के मोबाइल यूजर्स के लिए यह गेम एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होने वाला है। इसके अतिरिक्त कहीं और टाइटल भी यहां देखने को मिलेंगे जिसमें Shadow and Bone: Enter the Fold और Katana Zero शामिल है। इसके अलावा अगले साल 2024 मे chicken run : Eggstraction और एक्शन गेम The Dragon Prince: Xadia को भी प्लेटफार्म पर लाया जाएगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।