Netflix ने लिया यह बड़ा फैसला: पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई जाएगी रोक – Netflix जो कि दुनिया के सबसे बड़े OTT Platform में से एक है। वह साल 2023 के पहले तिमाही यानी जनवरी माह से लेकर मार्च माह के बीच पासवर्ड शेयरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने वाला है, और इसकी तैयारी कंपनी द्वारा बेहद ही जल्द शुरू कर दी जाएगी। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपने तिमाही के अंतर्गत प्राप्त हुए नतीजों के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदान करी है। और इसके बाद अब इस सुविधा को खत्म करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि पासवर्ड शेयरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बीते कुछ समय में कई देशों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई थी और अब नेटफ्लिक्स इसे बड़े पैमाने पर लागू करने वाली है।
स्ट्रीमिंग जगत की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी Netflix द्वारा यह दावा किया गया था कि नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूजर्स अपने अकाउंट को दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं। जिसके कारण से कंपनी की कमाई सीधे तौर पर नुकसान होता है। इस बात का अंदाजा पिछले साल से ही लगाया जा सकता है जब कंपनी द्वारा पासवर्ड शेयरिंग पर पर रोक लगाने के इरादों को जाहिर किया था।
स्ट्रीमिंग कंपनी द्वारा यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि नेटफ्लिक्स यूजर्स को उनके अकाउंट पासवर्ड को शेयर करने पर किस प्रकार से रोक लगाने वाली हैं। एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि, अगर कोई यूज़र नेटफ्लिक्स अकाउंट का सब्सक्रिप्शन लेता है तो वह केवल और केवल एक ही घर में रहने वाले सदस्यों के द्वारा ही सफलतापूर्वक एक्सेस किया जा सकेगा और जो लोग नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर अर्थात की प्राइमरी अकाउंट होल्डर के एड्रेस पर नहीं रहते हैं, वह किसी भी प्रकार से Netflix अकाउंट का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
अब कोई Netflix यूजर घर के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपना अकाउंट तथा पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। क्योंकि कंपनी द्वारा इस प्रक्रिया को बंद ही कर दिया जाएगा। इसी के साथ साथ यह भी सुनने में आ रहा है कि Netflix OTT Platform द्वारा अलग-अलग जगहों पर रह रहे एक्यूजर दूसरे यूजर के साथ अकाउंट और पासवर्ड शहर करना चाहेगा भी तो इसके लिए यूजर को Netflix को निर्धारित प्लान के अतिरिक्त पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है।
अब यहां पर बड़ा सवाल यह उठता है कि Netflix OTT Platform द्वारा पासवर्ड शेयरिंग को किस प्रकार रोका जाएगा, तो आपको बता दें कि इसके लिए कंपनी द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। कंपनी ने ऐसी रणनीति अपनाइ है जिसके माध्यम से यदि जिस यूज़र ने सब्सक्रिप्शन लिया है तो उस प्राइमरी अकाउंट से एक और नया डिवाइस जोड़ने की जानकारी कंपनी को प्राप्त होगी और उसने डिवाइस का अलग स्थान होने पर Netflix द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा।
जिसके अंतर्गत नए डिवाइस को ओटीपी डालना रहेगा, और प्रायमरी अकाउंट होल्डर के मोबाइल पर यह 4 अंक का अस्थायी वैरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा, जिसे 15 मिनट के अंदर अंदर ही आपको दर्ज करके एक्सेस के लिए अनुरोध करना होगा। इसी के साथ साथ कंपनी द्वारा एक और नियम निर्धारित किया गया है जिसके माध्यम से नए डिवाइस को किसी अन्य स्थान पर अधिकतम सात दिनों तक लगातार एक्सेस दिया जा सकता है।
दिग्गज OTT Platform Netflix द्वारा यह भी साफ तौर पर बताया गया है कि, ऐसे नेटफ्लिक्स यूजर्स जो कि अपने मेन डिवाइस से ट्रैवल करते हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें दूसरी जगहों पर अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट को एक्सेस करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ साथ नए नियम के अंतर्गत नेटफ्लिक्स एक्सेस को वेरीफाई करने के लिए, प्रत्येक नेटफ्लिक्स यूजर को कुछ दिनों के भीतर कम से कम एक बार अपने प्राइमरी लोकेशन के वाई-फाई के साथ कनेक्शन स्थापित करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स कंपनी द्वारा पासवर्ड शेयरिंग पर कड़े कदम उठाने की तैयारी पिछले साल से ही शुरू कर ली गई थी, और इसके संकेत तब से ही प्राप्त हुए जब Netflix ने गत वर्ष अकाउंट पासवर्ड-शेयरिंग पर रोक लगाने हेतु “प्रोफाइल ट्रांसफर” नाम का एक नया फीचर भी अपने एप में ऐड किया था।






