Netflix

विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफोर्म Netflix ने 116 देशों में सब्सक्रिप्शन प्लान की प्राइस को घटाया – Netflix आज के समय में दुनिया का सबसे ज्यादा फेमस ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म है। भारत में Netflix ने एक कम प्राइस वाला सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था, जिसमें उसे काफी सफलता प्राप्त हुई है। तथा इसके बाद अब कंपनी ने 116 देशों में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत को कम कर दिया हैं।

आपको बता दें कि भारत में नेटफ्लिक्स कंपनी ने 2 साल पहले कम प्राइस वाले सब्सक्रिप्शन प्लान को इंट्रोड्यूस किया था। जिसके बाद से ही नेटफ्लिक्स के कस्टमर एंगेजमेंट के मामले में हर साल वृद्धि होती जा रही है। पिछले 2 सालों में करीब 30 प्रतिशत हुई तथा रेवेन्यू के मामले में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने पहली बार भारत में अपने कस्टमर्स की जरूरतों को देखते हुए सब्सक्रिप्शन प्लान में बदलाव करें थे। जिसके बाद सब्सक्रिप्शन की कीमत में 20-60 प्रतिशत की गिरावट करी गई था। सब्सक्रिप्शन की कीमत को कम करने के बाद से ही नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या बेहद ही तेजी के साथ बढ़ती हुई देखने को मिली है।

नेटफ्लिक्स कंपनी द्वारा मार्च तिमाही में जारी की गई अर्निंग्स रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि, ” इंडिया में नेटफ्लिक्स का कस्टमर एंगेजमेंट हर साल बढ़ते जा रहा है। पहले साल में 30 प्रतिशत तथा दूसरे साल 24% का इजाफा रेवेन्यू में हुआ है । इस अपार सफलता को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इस साल की पहली तिमाही में कुल 116 देशों में अपने प्राइस को कम कर दिया है।” इसी के साथ नेटफ्लिक्स नहीं जिंदगी देशों में अपने सब्सक्रिप्शन की प्राइस को कम कर दिया हैं । उनके पिछले एक वित्तीय वर्ष में कुल रेवेन्यू के मामले में पांच प्रतिशत की कम पार्टनरशिप रही थी। नेटफ्लिक्स का इस मामले पर यह कहना है कि हमारे सब्सक्रिप्शन की कीमत को कम करने के बाद इन देशों से काफी लंबे समय तक रेवेन्यू लगातार बढ़ाने में मदद प्राप्त हो सकती है।

बात करी पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च माह तक की तो नेटफ्लिक्स की नेट इनकम में 18 प्रतिशत कटौती देखने को मिली जिसके बाद यह कुल 130 करोड़ डॉलर के करीब हुई है। आपको बता दें कि पिछले साल इतनी ही समय अवधि में नेट इनकम का यह आंकड़ा करीब 159 करोड़ डॉलर से से भी अधिक का हो गया था। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि, पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 3.7 प्रतिशत तक बढ़ा है जिसके अनुसार रेवेन्यू में बढ़ोतरी 816.2 करोड़ डॉलर की हुई है। वहीं पिछले साल रेवेन्यू के मामले में समान अवधि में यह आंकड़ा 786.8 करोड़ डॉलर तक पहुंचा था। पेट मेंबरशिप के मामले में नेटवर्क ने 4.9 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज करी है । जो की कुल 23.25 करोड़ रुपए होता है।

Netflix Company की नीति के अनुसार वह पिछले कई सालों से अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एड्स को रन करने के विरोध में ही रही है। लेकिन जब से कंपनी द्वारा कम प्राइस वाले प्लान की शुरुआत करी है, जिनमें आपको विज्ञापन भी दिखता है। नेटफ्लिक्स के अनुसार विज्ञापनों वाले सब्सक्रिप्शन प्लान को रोल आउट करने के बाद कस्टमर की संख्या मैं काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है।

लेकिन नेटफ्लिक्स के काफी कम सब्सक्राइबर्स ऐसे है जो कि प्लेटफार्म के स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान्स शिफ्ट होते हुए दिखाई देते है। OTT Platform Netflix ने अपने सब्सक्रिप्शन प्राइस को कम करने का निर्णय पासवर्ड शेयरिंग जैसे तरीकों से बचने के लिए किया हैं। कम प्राइस वाले प्लान को लॉन्च करने के बाद कंपनी को काफी अधिक फायदा भी हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि नेटफ्लिक्स ही वह OTT Platform जिसके बाद अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स की शुरुआत हुई है और अब यह संख्या काफी तेजी से लगातार बढ़ भी रही है। OTT Platforms की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसका सीधा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है