smartwatch

Noise ने 1500 रुपए से कम कीमत में लॉन्च करी ये स्मार्टवॉच – इस समय भारतीय बाजार में Noise ने अपनी एक नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी है। जिसका नाम ColorFit Macro स्मार्ट वॉच है। यह स्मार्ट वॉच देखने में काफी बेहतरीन तथा प्रीमियम बॉडी जैसे प्रतीत होती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत इत्यादि विस्तार पूर्वक बताते हैं।

Noise ColorFit Macro के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स

इस स्मार्ट वॉच में आपको Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। जिसके साथ बिल्ट इन माइक्रोफोन और एक स्पीकर भी शामिल है। इस स्मार्ट वॉच में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 2 इंच की TFT PCD डिस्प्ले मिलती है तथा यह स्मार्ट वॉच 200 वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है। स्मार्ट वॉच में एक मेटल फिनिश और राउंड कॉर्नर के साथ रेक्टेंगुलर डिस्प्ले भी दिया गया है तथा यह SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लिप, फीमेल मेंस्ट्रूअल साइकल, स्ट्रेस इत्यादि को ट्रैक कर सकती है। इस स्मार्ट वॉच में आपको 115 स्पोर्ट्स मोड भी मिलने वाले हैं तथा यह वॉच NoiseFit एप्लीकेशन से लिंक भी हो सकती है। इस स्मार्ट वॉच को आप एक बार फुल चार्ज करके 7 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसमें कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, कैलकुलेटर और नोटिफिकेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Noise ColorFit Macro की कीमत

इस स्मार्ट वॉच के सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 1399 रखी गई है तो वहीं इसके लेदर वेरिएंट की कीमत 1499 तथा मेटल वेरिएंट की कीमत 1599 रुपए निर्धारित की गई है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें एक सिलिकॉन वेरिएंट, लेदर स्ट्रैप वेरिएंट और एक मैटेलिक स्ट्रैप वेरिएंट इत्यादि शामिल है। वर्तमान में आप इसे ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन पर प्री ऑर्डर कर सकते हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।