smartwatch

बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई NoiseFit Venture स्मार्टवॉच – हाल ही में Noise ने अपनी नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी है। जिसका नाम NoiseFit Venture स्मार्ट वॉच रखा गया है। यह स्मार्ट वॉच अपने यूनिक डिजाइन से काफी ज्यादा आकर्षित लगती है। साथ ही यह नई स्मार्ट वॉच मजबूती के मामले में भी बेहतरीन है। इसमें आपको एक सर्कुलर डायल मिलता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स और कीमत आदि के बारे में बताते हैं।

NoiseFit Venture के फीचर्स

इस स्मार्ट वॉच में आपको 1.39 इंच की डिस्प्ले मिलती है साथ ही स्मार्ट वॉच 300 से ज्यादा वॉच फेस भी प्रदान करती है। यह कई हेल्थ फीचर से लेस है जिसमें यह स्मार्ट वॉच ब्लड ऑक्सीजन लेवल और यूजर्स की हार्ट रेट को 24 घंटे ट्रैक करती है। साथ ही यह स्ट्रेस को मैनेज करने के अलावा कई सारे स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ कॉल के लिए यह स्मार्ट वॉच नॉइस टू सिंक टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। जिससे की बैटरी लाइफ में बचत होती है साथ ही फास्ट कनेक्शन भी मिलता है।

यह स्मार्ट वॉच NoiseFit ऐप के साथ कार्य करती है। यानी कि आप फिटनेस और हेल्थ डाटा को आसानी से मॉनिटर भी कर सकते हैं। स्मार्ट वॉच में आपको QR पेमेंट की अनुमति मिलती है। साथ ही वॉइस कमांड को भी यह स्मार्ट वॉच सपोर्ट करती है। स्मार्ट वॉच में आप मौसम संबंधित अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पासवर्ड सिक्योरिटी जैसी सेफ्टी फीचर भी इसमें आपको मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट वॉच एक बार चार्ज करने पर एक हफ्ते तक चल सकती है। वही आपको बता दे कि इस स्मार्ट वॉच में कैमरे और म्यूजिक को कंट्रोल करने के साथ आप कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

NoiseFit Venture की कीमत

NoiseFit Venture की कीमत 1499 रुपए रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्ट वॉच ब्लू, ग्रीन, ब्लैक और ग्रे कलर में उपलब्ध है। खरीदारी के लिए यह स्मार्ट वॉच फ्लिपकार्ट और Noise की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।