Nokia G60 5G

Nokia ने लॉन्च किए Nokia 215 4G, 225 4G और 235 4G फोन, मिलेगा shorts सपोर्ट – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने हाल ही में अपने नए 4G फोन लॉन्च किए हैं। इस दौरान कंपनी ने तीन फोन को लांच किया है जिसमें की Nokia 215 4G, Nokia 225 4G, Nokia 235 4G शामिल है। इन फोन में क्लासिक T9 कीबोर्ड उपलब्ध कराया गया है। दिलचस्प बात यह है कि फीचर फोन होने के बावजूद भी कंपनी ने इन फोन में Youtube Shorts जैसे एप्स का सपोर्ट जोड़ा है। आइए अब हम आपको इन फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Nokia 215 4G, 225 4G और 235 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 225 4G फीचर फोन में आपको 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वहीं Nokia 215 4G और 235 4G फोन में आपको 2.8 इंच का डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है। बता दे की तीनों ही मॉडल QVGA रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। कंपनी के यह तीनों फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं तथा इसमें Unisoc T107 का प्रोसेसर उपलब्ध कराया गया है। Nokia 225 4G में आपको QVGA कैमरा, Nokia 235 4G में 2MP का कैमरा मिलता है। वहीं Nokia 215 4G में कैमरा सेंसर उपलब्ध नहीं कराया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट करते हैं।

वहीं इन फोन में आपको 1450 mAh की रिमूवल बैटरी मिलती है तथा कंपनी दावा कर रही है कि यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। वही बैटरी रिचार्ज करने के लिए इसमें आपको Type C का सपोर्ट मिलता है। यह फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करते हैं तथा इसमें 3.5 mm हेडफोन जैक भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त फोन में आपको क्लाउड एप्स का सपोर्ट मिलता है। जिसके माध्यम से आप वेदर रिपोर्ट और न्यूज फोन में देख पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने सोशल मीडिया के लिए इस फोन में Youtube Shorts का सपोर्ट भी उपलब्ध कराया है।

Nokia 215 4G, 225 4G और 235 4G की कीमत

फिलहाल कंपनी ने इन फोन को यूरोप में पेश किया है। इसके बाद इन फोन को भारत में भी लॉन्च करने की बात कही गई है। वही Nokia 215 4G फोन की कीमत लगभग 5000 रुपए, Nokia 225 4G की 6000 रुपए तथा Nokia 235 4G की कीमत 7000 रुपए निर्धारित की गई है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है