Nokia G60 5G

फिनलैंड की स्मार्टफोन ब्रैंड Nokia कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते यहां बताया कि कंपनी अपने Nokia Smartphone में Android 13 अपडेट बेहद जल्द देने वाली है। Nokia कंपनी ने कुछ विशेष स्मार्टफोन की एक सूची तैयार की है जिनके अंदर हमें सबसे पहले यह अपडेट देखने को मिलेगा और उसके बाद ही नोकिया कंपनी सभी स्मार्टफोन के लिए Android 13 अपडेट रोल आउट शुरू करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दे की कुछ समय पहले तक नोकिया कंपनी ने अपने Nokia Smartphone में एंड्रॉयड 12 अपडेट का काम पूर्ण किया है। लेकिन साथ ही नोकिया कंपनी अब कुछ स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 अपडेट भी देना शुरू करने वाली है। स्मार्टफोन में हमें एंड्राइड 13 अपडेट देखने को मिलेगा उन स्मार्टफोन में Nokia X Series और Nokia G Series के काफी बड़ी मात्रा में स्मार्टफोन्स शामिल हैं। तो चलिए अब हम विस्तार से जानते हैं कि नोकिया कंपनी के किन स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 13 अपडेट देखने को मिलेगा।

Nokia Smartphone Company ने Nokia X Series और Nokia G Series Smartphones में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। Nokia Smartphone Company द्वारा कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन की एक सूची जारी की गई है जिनमें सबसे पहले आपको एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 13 अपग्रेड देखने को मिलेगा।

इस सूची के अंतर्गत Nokia X Series के स्मार्टफोन Nokia XR20 5G, Nokia X20 5G और Nokia X10 5G तथा इसी के साथ ही Nokia G Series Smartphones के Nokia G50 5G, Nokia G11 Plus, स्मार्टफोन्स मैं आपको यह अपडेट देखने को मिलेगा। इसी के साथ यह सभी पांचों स्मार्टफोन गूगल की वैध की गई ओएस लिस्ट में भी सम्मिलित हैं। आपको बता दें कि नोकिया कंपनी द्वारा दी गई इस घोषणा की जानकारी THome की ओर से प्राप्त हुई है। नोकिया कंपनी ने एंड्राइड अपडेट को रिलीज करने की किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक तारीख निर्धारित नहीं की है, परंतु अनुमान यह लगाया जा रहा है कि एंड्रॉयड 13 अपडेट इन स्मार्टफोन्स में जल्द मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

यह अपडेट जिन नोकिया के Nokia X Series और Nokia G Series स्मार्टफोंस में देखने को मिलने वाला है वह सभी मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। उदाहरण के तौर पर अगर हम Nokia G11 Plus को भी देखे तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा सेटअप दिया गया है, इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ लेंस उपलब्ध कराया गया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 8MP का एक सेल्फी कैमरा है। Nokia G11 Plus में Unisoc T606 प्रोसेसर देखने को मिलता है, इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम तथा 64GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है।

Nokia G11 Plus Smartphone में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए आपको 10W का फास्ट चार्जिंग फीचर प्रदान किया जाता है। इसमें आपको IP52 रेटिंग भी देखने को मिलती है। अगर आप अपने स्टोरेज को और एक्सपेंड करना चाहते हैं तो आप इसमें मेमोरी कार्ड ऐड कर सकते हैं। वर्तमान समय में Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 OS पर कार्य करता है लेकिन अब कुछ ही समय के पश्चात इस स्मार्टफोन में एंड्रायड 13 का अपडेट भी जल्द ही देखने को मिल सकता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर पोजीशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको पीछे फोन के रियर में फ‍िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। आपको बता दें कि नोकिया कंपनी ने Nokia G11 Plus Smartphone के साथ कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का करने का भी वादा किया है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।