Nothing

Nothing Phone 2 में मिलने वाले है यह शानदार स्पेसिफिकेशन, कीमत के बारे में भी हुआ खुलासा – नथिंग स्मार्टफोन कंपनी एक ऐसी कंपनी है जो पिछले साल अपने पहले ट्रांसपेरेंट फोन के साथ स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचा चुकी है। इस स्मार्टफोन का नाम नथिंग फोन वन था। लॉन्च होने के बाद से ही यह फोन काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। जिसके बाद से ही लोग Nothing Phone 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हे।

नथिंग कंपनी ने पिछले साल अपना पहला ट्रांसपेरेंट फोन, Nothing Phone 1 के रूप में लांच किया। लॉन्च होने के तुरंत बाद इस मोबाइल फोन की पॉपुलैरिटी इतनी बड़ी कि अब लोग Nothing Phone 2 का इंतजार कर रहे हैं। इसी के दौरान मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी के सीईओ कार्ल पाई द्वारा Nothing Phone 2 की एक अपडेट को शेयर किया गया है। उन्होंने Nothing Phone 2 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन चिपसेट प्रोसेशन देखने को मिलने वाला है। जिसका सीधा अर्थ यह होता है कि इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पहले फोन से काफी ज्यादा बेहतर होने वाली है।

Nothing Phone 2 कब होगा लॉन्च?

जैसा कि हमने चर्चा करी इस फोन का इंतजार काफी लोगों को है क्योंकि पिछले साल लांच किए गए Nothing Phone 1 से मिले बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस को काफी सराहा गया था। इस फोन के लॉन्च होते ही यह लगभग सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सोल्ड आउट हो गया था। लेकिन अब नथिंग कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 2 साल 2023 की दूसरी या तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है।

जानिए क्या होंगे इस स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात करें फोन के प्रोसेसर के बारे में तो Nothing Phone 2 में दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8th जनरेशन 1 चिपसेट कंपनी द्वारा प्रदान किया जा सकता है। नथिंग स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनी के सीईओ ने बताया कि Nothing Phone 2 पहले वाले स्मार्टफोन से काफी ज्यादा प्रीमियम तथा नए स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को और भी कई सारे बढ़िया फीचर्स मिलने वाले हैं।

वर्तमान समय तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, Nothing Phone 2 में एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन में हमें 5000mh की बैटरी बैकअप प्रदान की जाएगी। जोकि 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है। बात करें Nothing Phone 2 कैमरा क्वालिटी के बारे में, हमें फोटोग्राफी के लिए रियर साइड पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है तथा सेल्फी लेने के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्रदान किया जा सकता है। लेकिन अभी तक नथिंग कंपनी द्वारा ऑफीशियली Nothing Phone 2 के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं करी गई है । इसलिए फोन के कुछ स्पेक्स तथा फीचर्स में हमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

Nothing Phone 2 की कीमत कितनी होगी?

वर्तमान समय तक कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से Nothing Phone 2 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है लेकिन कुछ रिपोर्ट तथा इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार या अनुमान लगाया जा रहा है कि, Nothing Phone 2 स्मार्टफोन 40 से 50,000 रुपये की प्राइस रेंज के साथ मार्केट में लांच किया जा सकता है।

चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस द्वारा कुछ ही समय पहले भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने दो जबरदस्त फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करने के पश्चात अब भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा है। क्योंकि वनप्लस कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कम प्राइस रेंज का होने के बाद भी इस स्मार्टफोन में हमें स्नैपड्रेगन 782G SoC का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही हमें 5000mAh की बैटरी प्रदान की जाएगी। जिसके साथ 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।