Nothing

Nothing Phone 2a का डिजाइन हुआ लीक, मिलेगा ड्यूल कैमरा और ये सब फीचर्स – Nothing कंपनी जल्द ही अब Nothing Phone 2a स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के डिजाइन सामने आए हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि इसका डिजाइन पुराने Nothing Phone से काफी अलग दिखाई दे रहा है। खास तौर पर इसका कैमरा पुराने नथिंग फोन से बिल्कुल ही अलग है। वही लांचिंग की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन फरवरी 2024 में लॉन्च हो सकता है।

इस समय Nothing Phone 2a को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं ऑनलाइन लीक्स के अंतर्गत फोन के लेटेस्ट स्केच भी सामने आए हैं। हालांकि यह स्मार्टफोन एक बजट फोन होने वाला है। एंड्रॉयड डेवलपर Dylan Roussel ने इसके डिजाइन के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा माड्यूल देखने को मिलेगा, जो कि मोबाइल के केंद्र में और होरिजेंटल पोजिशन में होगा। इस प्रकार यह नया स्मार्टफोन पुराना Nothing Phone के डिजाइन से काफी अलग होने वाला है।

वही एक अन्य डिप्सटर ने फोन के प्रोटोटाइप को भी शेयर किया है। जिसमें की यह स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही इसमें एलईडी फ्लैश भी साफ देखा जा सकता है। जैसा कि पहले दोनों आए मॉडल में दिया गया था, वैसा ही इसमें कैमरे को Glyph LED से घेरा हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फोन का कोड नाम Pacman बताया जा रहा है। वही इस स्मार्टफोन की चिपसेट की बात की जाए तो इसमें Mediatek Dimensity 7200 SoC चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें Mali G610 MC4 GPU दिया जा सकता है हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हुई है वही रिपोर्ट्स के अनुसार यह (Nothing Phone 2a) स्मार्टफोन फरवरी 2024 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) में लॉन्च किया जा सकता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है