भारत में लॉन्च हुआ Nothing Phone 2a, मिलेंगे 50MP कैमरे और ये दमदार फीचर्स – आज यानी 5 मार्च को भारत में Nothing Phone 2a लांच कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED की डिस्प्ले मिलती है। साथ ही इसमें पीछे की ओर आपको दो 50 मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं।आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स तथा इसकी कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो की 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिक्योरिटी के साथ आता है। स्क्रीन में आपको HDR10+ सपोर्ट, 2160Hz फ्रीक्वेंसी, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 nits की पिक ब्राइटनेस भी मिल जाती है। वहीं यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Nothing OS 2.5 पर कार्य करता है तथा इसमें 3 साल के एंड्राइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पेच देने के बारे में कंपनी ने वादा किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Mediatek Dimensity 7200 SoC से जोड़ा है।
कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। साथ में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में इस स्मार्टफोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, 5G, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि मिलते हैं। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है जो की धूल और पानी से स्मार्टफोन की रक्षा करता है।
बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी तथा 45 वोल्ट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी दो दिनों तक चलती है। इसे फास्ट चार्जिंग तकनीक द्वारा 23 मिनट में बैटरी को 0 से 50% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन को पूरा चार्ज होने में 59 मिनट का समय लगता है।
Nothing Phone 2a स्मार्टफोन के वेरिएंट्स और कीमत
Nothing Phone 2a का बेस वेरिएंट 8GB रेम + 128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपए तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए तथा इसके टॉप वैरियंट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपए रखी है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो आप इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12 मार्च से शुरू होगी। वहीं यदि आप एचडीएफसी के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो इस पर आपको 2000 रुपए की अतिरिक्त छूट भी मिल जाती है। जिसके बाद इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए ही हो जाएगी।






