Nothing

Nothing Phone 2a Special Edition हुआ लॉन्च, जानिये कीमत – हाल ही में Nothing ने अपना Nothing Phone 2a का Special Edition लॉन्च कर दिया है। बता दे कि इसके बैक पैनल के अंदर नील, लाल और पीले रंग के हाईलाइट है तथा इसमें ओरिजिनल मॉडल की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया गया है। Nothing Phone 2a Special Edition मॉडल का प्रमुख कलर सफेद है जबकि इसके कैमरा माड्यूल के चारों ओर कुछ एरिया में ग्रे रंग के हाईलाइट दिखाई देते हैं। आइए अब हम आपको इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Nothing Phone 2a Special Edition के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने बताया कि यह पहली बार है जब ब्लू, येलो और रेड तीनों कलर को एक ही डिवाइस पर दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड NothingOS 2.5 पर कार्य करता है तथा इसमें आपको 4 साल के सिक्योरिटी पेच और 3 साल के एंड्राइड अपडेट मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट तथा फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ मिलता है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी मिलता है। स्क्रीन में 1300 निट्स की पिक ब्राइटनेस HDR10+ सपोर्ट, 240Hz तक सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी भी है।

स्मार्टफोन के कैमरा की बात की जाए तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन को भी सपोर्ट करता है। वहीं इसमें दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का दिया गया है जो की एक अल्ट्रा व्हाइट लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात की जाए तो स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, GLONASS, QZSS, GALILEO, 360 डिग्री एंटिना और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और हाई डेफिनेशन माइक्रोफोन के साथ आता है तथा इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए ip54 रेटिंग भी दी गई है।

इस स्मार्टफोन में आपको 5000 mAh की बैटरी मिलती है जो की 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गौरतलब है कि Nothing Phone 1 में आपको 4500 mAh तथा Nothing Phone 2 में 4700 mAh की बैटरी मिलती थी। वहीं अब इस Nothing Phone 2a Special Edition में कंपनी ने बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है जो की एक बार चार्ज करने पर लगातार दो दिनों तक चल सकती है। वही आप 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से मात्र 23 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकते हैं वहीं एक घंटे में यह स्मार्टफोन को पूरा चार्ज कर देती है।

Nothing Phone 2a Special Edition की कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone 2a Special Edition को आप 5 जून से फ्लिपकार्ट द्वारा खरीद सकते हैं। बता दे कि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27999 रुपए है। वहीं कुछ बैंकों के कार्ड पर आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट भी मिल जाता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।