Nothing

लॉन्च से पहले लीक हुए Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशंस – भारत में जल्द ही Nothing Phone 2a लॉन्च होने वाला है। वही OnePlus के पूर्व सह संस्थापक कार्ल पेई के नेतृत्व वाले ब्रांड का यह तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है। बता दे की स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च होने से पहले ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और तस्वीर ऑनलाइन लीक के जरिए सामने आए है। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

हाल ही में लेटेस्ट लीक में Nothing Phone 2a का ब्लैक कलर वेरिएंट देखा गया है। तस्वीरों में नजर आ रहे स्मार्टफोन में आपको सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन सेंटर में एक हॉल पंच कट आउट दिखाई दे रहा है। Nothing Phone 2a स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देने के लिए फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसॉफ्ट साइट भी बनाई है। जिसमें इस स्मार्टफोन को कमिंग सून टैग के साथ लिस्ट किया है। साथ ही कंपनी के सह संस्थापक और मार्केटिंग लीड अकीस इंवेजेलेडिस अपकमिंग हैंडसेट के बारे में एक वीडियो में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अतिरिक्त एक reddit यूजर ने भी Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशंस और तस्वीरों को शेयर किया है। शेयर की जा रही इन तस्वीरों में स्मार्टफोन प्राइवेसी कवर के साथ आगे और पीछे के हिस्से को साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों को देखकर यह पता चलता है कि Nothing Phone 2a मौजूदा Nothing मॉडल से थोड़ा अलग डिजाइन में तैयार किया गया है। तस्वीरों को देखकर यह पता चलता है कि इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन में दो रियर फेसिंग कैमरे दिए जा रहे हैं तथा इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7200 चिपसेट जोड़ा गया है।

लीक के आधार पर Nothing Phone 2a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्पले मिलता है। साथ यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलेगा। जैसा कि हमने बताया इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने वाला है। जिसका पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का Samsung GN9 सेंसर तथा दूसरा 50 मेगापिक्सल का JN1 कैमरा होने वाला है। वही सेल्फी के लिए इसमें Sony IMX615 का 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

हालांकि अभी Nothing Phone 2a के लॉन्च तारीख के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। परंतु उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल वर्ड कांग्रेस 2024 में इस स्मार्टफोन को लांच किया जा सकता है। बता दे कि इस हैंडसेट का कोड नाम एयरोडेक्टाइल है तथा कंपनी Nothing Phone 1 की तुलना में इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहतर अनुभव प्रदान करने का दावा कर रही है। साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone 2 की कुछ विशेषता भी इस स्मार्टफोन में देखने को मिलने वाली है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।