UPI

UPI का जून में 49% बढ़ा कारोबार, डेली 66903 करोड़ से ज्यादा की हो रही लेनदेन – आज के समय में यूपीआई (UPI) का लेनदेन काफी ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया NPCI के लेटेस्ट डाटा में यह जानकारी उपलब्ध कराई गई की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई प्लेटफार्म से भारत में लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 49 फ़ीसदी बढ़ गई है। जिसके बाद यह लेनदेन 13.9 अरब पहुंच गई है। UPI लेनदेन की कुल वैल्यू जून में सालाना आधार पर 36 फ़ीसदी बढ़कर 20.5 लाख करोड़ रही। वही बात करें मई की तो इस दौरान सालाना आधार पर यूपीआई (UPI) लेनदेन की वैल्यू 37 फ़ीसदी बढ़कर 20.4 लाख करोड रुपए की थी। यानी जून महीने में मई की तुलना में लेनदेन कम हुई है।

एनपीसीआई (NPCI) के डाटा के अनुसार UPI से जून में औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही। यानी कि रोजाना 66903 करोड रुपए का लेनदेन हुआ है। वही आधार के जरिए होने वाले पेमेंट की लेनदेन में भी सालाना 4 फीसदी की बड़त दर्ज की गई है। जिसके बाद यह आंकड़ा 100 मिलियन तक पहुंच गया है।

वही बात करें कुल पेमेंट वैल्यू की तो यह सालाना आधार पर पांच फ़ीसदी घटकर 25122 करोड रुपए रही है तथा औसत रोजाना लेनदेन 3 मिलियन तक हुई है। यानी औसत रोजाना लेनदेन वैल्यू अब 837 करोड रुपए हो गई है। बात करें फास्टैग लेनदेन की तो जून में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद यह 334 मिलियन हो गई है। इसकी लेनदेन की वैल्यू 11% बढ़कर 5780 करोड रुपए हो गई है। UPI के लगातार लेनदेन में हो रही बढ़त को देखते हुए रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ना तथा यूपीआई (UPI) को विदेशों में लॉन्च करने का कार्य भी किया जा रहा है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।