Huawei Pocket S

2024 में लॉन्च होगा Nubia का फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia भी जल्द ही अपना फोल्डेबल स्माटफोन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। दरअसल कंपनी Nubia Z60 Fold के रूप में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन नए साल 2024 में लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Open और Samsung Galaxy Z Flip 5 की तरह ही फोल्डेबल स्माटफोन होगा। कंपनी एक वर्टिकल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लांच कर सकती है उसका नाम Nubia Flip 5G हो सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में Nubia Flip 5G स्मार्टफोन के नाम और उससे जुड़े मॉडल नंबर को स्पोर्ट किया गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन को कब और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कंपनी ने Nubia Flip 5G स्मार्टफोन के डिजाइन में काफी मेहनत की है। यह एक बेहतरीन स्टाइलिश स्मार्टफोन होगा जो की परफॉर्मेंस के मामले में अपने फ्लिप कंपीटीटर्स से काफी ज्यादा तेज होगा। यानी की कंपनी इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर का उपयोग करने वाली है।

कंपनी ने हाल ही में Nubia Z60 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है।बता दे की Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाला यह इस कंपनी का Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro Plus के बाद तीसरा स्मार्टफोन है। इसमें डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा दिया गया है। गौरतलब है कि ZTE कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में अंडर डिस्पले कैमरा टेक्नोलॉजी दे रही है जिसके बाद इसका फ्रंट कैमरा बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

आपको बता दे की Nubia Z60 Ultra स्मार्टफोन को चीन में ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के 12GB 256GB वेरिएंट का प्राइस लगभग 4299 युआन यानी 51096 रुपए तथा 16GB 512GB की कीमत 4699 युआन लगभग 56000 तथा इसके टॉप वैरियंट जो की 16GB 1TB के साथ आता है उनकी कीमत 5299 युआन 63000 रुपए तथा 24GB + 1TB की कीमत 5999 युआन लगभग 71400 रुपए निर्धारित की गई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।