Nvidia बनी दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी, AI से मिला यह फायदा – हाल ही में सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ते हुए टेक्नोलॉजी बिजनेस से जुड़ी Nvidia दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बन गई है। बता दे की Nvidia को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से बढ़ने के कारण फायदा मिला है।
दरअसल चिप बनाने वाली Nvidia का शेयर 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ अब 135.58 डॉलर पर पहुंच गया है। इसके बाद कंपनी का मार्केट केपीटलाइजेशन लगभग 3.33 लाख करोड डालर हो गया है। बता दे की एप्पल को कंपनी ने मार्केट केपीटलाइजेशन में पीछे छोड़ दिया है। वही माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगभग 0.45% की गिरावट आई है। जिससे माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू घटकर 3.31 लाख करोड रुपए हो गई है। वही बात करें एप्पल कंपनी की तो एप्पल का शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है जिसके बाद कंपनी का मार्केट केपीटलाइजेशन लगभग 3.28 लाख करोड डॉलर ही रह गया है।
वही Nvidia के शेयर में हो रही लगातार तेजी से वॉल स्ट्रीट पर AI को लेकर काफी ज्यादा उत्साह बढ़ गया है। जिसके बाद में Nasdaq और S&P 500 भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं तथा Nvidia वॉल स्ट्रीट पर सबसे अधिक ट्रेडिंग वाली कंपनी भी बन गई है। इस दौरान इसका प्रतिदिन का औसत टर्नओवर लगभग 50 अरब डॉलर हो गया है। वहीं टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल के लिए यह आंकड़ा लगभग 10 अरब डॉलर का ही है। वही S&P 500 कंपनियों में Nvidia की हिस्सेदारी बढ़कर सभी ट्रेडिंग में लगभग 16% की हो गई है। जिसका फायदा कंपनी को मिला है। इस वर्ष कंपनी का शेयर लगभग 3 गुना तक बढ़ गया है। वही बात करें माइक्रोसॉफ्ट के शेयर की तो इस साल इसकी वृद्धि 19% तक हुई है।
दरअसल माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो गेमिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए Acitivision Blizzard को लगभग 69 अरब डॉलर में खरीदा था। वही बता दे की वीडियो गेमिंग मार्केट में जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony टॉप पर बनी हुई है। वही माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्विस रेंटल के बिजनेस से जुड़ी टीम में भी हाल ही में कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी। जिसके बाद मिक्सड रियलिटी से जुड़े यूनिट ने माइक्रोसॉफ्ट में अपना इन्वेस्टमेंट घटा दिया है। दरअसल कंपनी का मानना है कि वह HoloLens को लेकर प्रतिबद्ध है। माइक्रोसॉफ्ट का केपीटलाइजेशन दो वर्षों में पहली बार एप्पल से अधिक हो गया था। वहीं जैनरेटीव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI में OpenAI में इन्वेस्टमेंट द्वारा बड़ा कदम उठाने से माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगातार वृद्धि हो रही है।






