Uber और Ola ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के लिए पेश किए अपने सब्सक्रिप्शन प्लान – Ola और Uber अपने प्लेटफार्म पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान की पेशकश कर रही है। बता दे की Ola और Uber ऐप के जरिए ऑटो रिक्शा और कैब की सर्विस उपलब्ध कराती है। Ola और Uber द्वारा पेश किए जा रहे हैं इन नए सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत ऑटो रिक्शा ड्राइवर को प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर बुकिंग फीस अथवा कमीशन नहीं देना होगा। जिससे कि Namma Yatri और Swiggy के इन्वेस्टमेंट वाले Rapido को Ola और Uber कड़ी टक्कर दे पाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सप्ताह में Ola ने दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई जैसे कुछ बड़े शहरों में ऑटो रिक्शा ड्राइवर के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान की पेशकश की है। वही Uber ने भी विशाखापट्टनम, चेन्नई, कोच्चि जैसे 6 शहरों में इसकी शुरुआत कर दी है। दरअसल Uber और Ola को ऑटो रिक्शा राइड्स पर 5% GST नहीं देना होगा। इस मुद्दे पर टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे टैक्स अथॉरिटीज और इन ऑपरेटर के बीच विवाद हो सकता है। क्योंकि पिछले साल सितंबर में एक एडवांस टैक्स रूलिंग में यह बताया गया था कि Namma Yatri को ऑटो रिक्शा राइड्स पर GST कलेक्ट नहीं देना होगा।
गौरतलब है कि Uber और Ola का कमीशन बेस्ड रेवेन्यू मॉडल है जिससे कंपनिया प्रत्येक बुकिंग या राइड पर कमीशन या बुकिंग फीस लेती है। बीते दिनों Ola ने ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अपने सर्विस बंद करने का ऐलान किया था। दरअसल Ola के प्रमोटर ANI Technology ने कहा था कि वह भारत के बिजनेस पर ज्यादा फोकस करना चाहती है। वहीं जापान के SoftBank के इन्वेस्टमेंट वाली इस कंपनी को भारत में अपने बिजनेस के विस्तार के ज्यादा अवसर दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में Ola Mobility के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा राइड सर्विसेज का बिजनेस लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में हम भारत में पहले स्थान पर है तथा आने वाला दौर भी इलेक्ट्रिक है। ऐसे में हमारे पास देश में प्रगति करने के काफी ज्यादा अवसर मौजूद है। जिसके चलते हमने न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया तथा ब्रिटेन में अपने राइड सर्विसेज बिजनेस को बंद करने का निर्णय लिया है। दरअसल कंपनी ने लगभग 6 वर्ष पहले इन मार्केट में अपना बिजनेस शुरू किया था। जिसके बाद फाइनेंशियल ईयर 2023 में ANI Technology का नेट लॉस घटकर लगभग 772.25 करोड रुपए रह गया था। बता दे कि इससे पहले फाइनेंशियल ईयर में यह 1522.33 करोड रुपए था। वही कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023 में लगभग 48% बढ़कर 2481.35 करोड रुपए पहुंच गया था। इससे पहले वाले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू 1679.54 करोड रुपए रहा।






