108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ One Plus Nord N30 5G हुआ लॉन्च – सोमवार को अमेरिका में One Plus ने One Plus Nord N30 5G को लॉन्च किया। One Plus Nord N20 5G के सक्सेसर को कंपनी ने बिना किसी घोषणा के जारी किया था। One Plus US वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट किया गया है। इसका चिपसेट Qualcomm Snapdragon 695 SoC ऑक्टा कोर पर काम करता है। इस फोन में 5000 mAH की बैटरी है जिसमे 50W सुपर VOOC वायर वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसकी उपलब्धता एक स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और सिंगल कलर ऑप्शन में है। अब जानते हैं विस्तार से One Plus Nord N30 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में।
One Plus Nord N30 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
One Plus Nord N30 5G फोन में फुल HD+LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 6.72 इंच का है। इस स्मार्ट फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह आक्सिजन OS 13 पर काम करता है जो कि Android 13 पर बेस्ड है। इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC है।
One Plus Nord N30 5G में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ दिया गया है। अगर फ्रन्ट कैमरा की बात की जाए तो इसमे 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा है। इस फोन में 5000 m AH की बैटरी है जिसमे 50W सुपर VOOC वायर वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगर प्रिन्ट सेंसर सिक्युरिटी के लिए दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 5G, GPS, वाईफाई और ब्लूटूथ v5.1 की कनेक्टिविटी दी गई है।
OnePlus Nord N30 5G की उपलब्धता और कीमत
वन प्लस नॉर्ड एन 30 5जी के 128 जीबी स्टोरेज वेरीएंट + 8 जीबी की कीमत $299.99 (INR 24,800) है। इस स्मार्टफोन में सिंगल कलर ऑप्शन Chromatic Grey उपलब्ध है। इसको प्री-ऑर्डर करने पर आपको $59 (INR 4,900) की कीमत वाले One Plus Nord Buds 2 मुफ़्त में मिलेंगे। इनकी शिपिंग की शुरुआत 8 जून से होगी।
