OnePlus Ace

वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि ‘वनप्लस 11 प्रो’ फ्लैगशिप फोन को इस वर्ष के अंत तक कंपनी पेश करेगी। हालांकि एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वनिला वनप्लस 11’ को प्रो मॉडल की जगह कंपनी अनवील करेगी। वनप्लस 11 के बारे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानेमाने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने साझा की है। कहा जा रहा है कि कवर्ड ऐज वाला डिस्प्ले आने वाले वनप्लस 11 में दिया जाएगा तथा पंच-होल डिस्प्ले टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में देखने को मिलेगा।

OnePlus 11 Pro के रेंडरर्स के बारे में पिछले महीने एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि कवर्ड एज डिस्प्ले के साथ फोन को लाया जाएगा तथा पंच-होल डिस्प्ले इसके टॉप-सेंटर में होगा। अब टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि वह कोई और फोन था तथा पंच होल को फोन के टॉप-सेंटर में समझना एक गलती थी। दरअसल, OnePlus 11 के बारे में वह बात कर रहे थे।

टिप्सटर ने कहा है कि OnePlus 11 आने वाले डिवाइस में होने वाला है तथा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पंच होल को इसमें फिट किया गया है। आने वाले इस फोन की स्क्रीन 3216 x 1440 पिक्सल के साथ 2K रेजॉल्यूशन को कवर्ड ऐज डिस्प्ले के साथ सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 50MP का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस 48MP का तथा टेलीफोटो स्नैपर 32MP का फोन में दिया जाएगा।

फोन के अन्य स्पेक्स डिजिटल चैट स्टेशन ने नहीं बताए गए है परन्तु ऐसा माना जा रहा है कि जो स्पेक्स प्रो मॉडल पर आने की आशा थी, वहीं, स्पेक्स वनप्लस 11 में आएंगे। बताया जाता है कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से यह डिवाइस लैस होगी। 6.7 इंच का 120Hz अमोलेड डिस्प्ले फोन में दिया जा सकता है तथा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इसमें होगा।

कई रैम तथा स्टोरेज ऑप्शन में फोन को लाया जा सकता है। 16GB तक रैम फोन में देखने को मिल सकता है। 8GB तथा 12GB के ऑप्शन भी इसमें रहेंगे। 128GB से 256GB के बीच स्टोरेज हो सकता है। 5000mAh की बैटरी फोन में दी जा सकती है तथा 100W फ़ास्ट चार्जिंग को यह सपोर्ट करेगी। बताया जाता है कि एंड्रॉइड 13 पर यह फोन चलेगा तथा ऑक्सीजन ओएस 13 की लेयर इसमें होगी।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है