Oneplus 10T

आपको बता दें कि जिस स्मार्टफ़ोन का आप सभी को इंतजार था,उस OnePlus 11 Smartphone के बारे में कुछ लिक्स निकल कर सामने आई है, इस लीक में OnePlus 11 स्मार्टफ़ोन के कलर वेरिएंट्स का खुलासा किया गया है। जानी मानी स्मार्ट फ़ोन कंपनी वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्ट फोन OnePlus 11 इन दिनों काफी चर्चा में है। लिक के अनुसार OnePlus 11 स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर होगा। आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी द्वारा अभी तक इस स्मार्टफोन के मार्केट में लॉन्च करने के लिए कोई भी तारीख आधिकारिक रूप से नहीं बताई गई है। लेकिन फिर भी लीक हुई खबर के माध्यम से इसके कई स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल पता चल चुकी हैं। साथ ही इस मोबाइल फोन के लुक्स के साथ कलर को लेकर भी लिक सामने आई है।

सुनने में आ रहा है कि OnePlus 11 Smartphone भारत तथा सभी देशों में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में लांच होने के बाद वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन OnePlus 11 स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है और आपको बता दें कि एक जाने माने टिप्स्टर जिसका नाम मैक्स जम्बोर है, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में भी जानकारी दी है। मैक्स जम्बोर का कहना है कि OnePlus 11 Smartphone ग्लॉसी ग्रीन और मैटे ब्लैक कलर में हमें देखने को मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने  इस बार को भी नहीं नकारा है कि OnePlus 11 स्मार्टफोन के लांच होने पर यह और भी कई अधिक कलर वेरिएंट्स में देखने को मिल सकता है।

OnePlus 11 स्मार्टफोन के बारे में यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि यह स्मार्टफोन हमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ देखने को मिलेगा, आपको बता दें कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। इसके अलावा वनप्लस 11 स्मार्टफोन के RAM और इंटरनल स्टोरेज के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 12जीबी रैम तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ समय पहले प्राप्त हुए लिक के माध्यम से इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से संबंधित स्पेक्स  के बारे में जानकारी पहले ही मिल चुके हैं।

ऑनलाइन प्राप्त हुए लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है, यह डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेट देखने को मिल सकता है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन के बारे में आगे बात करें तो OnePlus 11 में आपको 5000mAh की बैटरी  देखने को मिलती है, यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ-साथ वन प्लस 11  स्मार्टफोन में आपको 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। OnePlus 11 में कनेक्टिविटी के लिए  5जी, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस, वाई-फाई 6ई आदि फीचर दिए गए हैं तथा इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बात करें OnePlus 11 के साउंड क्वालिटी की तो इसमें आपको देखने को मिलते हैं डॉल्बी एटमॉस एंहेंस्ड स्पीकर्स, जिससे कि इस स्मार्टफोन की साउंड क्वालिटी काफी अच्छी होने वाली हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।