OnePlus Ace

भारत में तेजी से लोकप्रिय होने वाली स्मार्टफोन कंपनी की बात करें तो इसमें OnePlus का नाम सबसे आगे आता है। इसका मुख्य कारण वनप्लस कंपनी द्वारा भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए तथा काफी अच्छी क्वालिटी के स्मार्टफोन लॉन्च करते रहना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी द्वारा कुछ समय पहले चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus 11 5G Smartphone को लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट लॉन्च करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। वर्तमान समय में OnePlus कंपनी अपने इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बजट फ्रेंडली बेस वैरीअंट स्मार्टफोन पर निरंतर कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा स्मार्टफोन को भारत में बेहद ही जल्द लांच किया जाएगा और इसका अंदाजा यहां से ही लगाया जा सकता है कि वनप्लस का ये स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त OnePlus 11R Smartphone के भारत में लॉन्च होने के बारे में चर्चा करें तो एक टिपस्टर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि इस स्मार्टफोन को भारत में इसी वर्ष अप्रैल से मई महीने के बीच लॉन्च करने किया जा सकता है।

OnePlus 11R कब होगा भारत में लॉन्च

नई मीडिया की एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि OnePlus 11R Smartphone जिसका कोडनेम monikar रखा गया है, जिसकी पहली झलक वनप्लस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने को मिली है। लेकिन OnePlus 11R Smartphone की किसी भी प्रकार की कोई अन्य जानकारी हमें वनप्लस की वेबसाइट पर नहीं दिखाई गई है। लेकिन एक टिप्सटर जिनका नाम मुकुल शर्मा उन्होंने भी यही बताया है कि वन प्लस का नया OnePlus 11R Smartphone हमें अप्रैल या मई महीने के बीच में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिल सकता है। लेकिन यह मात्र एक बयान ही है क्योंकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर वनप्लस कंपनी द्वारा वर्तमान समय तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं करी गई है।

OnePlus 11R Smartphone इससे जुड़े कई और लीक्स सामने आए हैं जिसके माध्यम से इस स्मार्टफोन के लुक्स और डिजाइन का अनुमान लगाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्मार्टफोन में जिस प्रकार से वनप्लस 10 प्रो मैं कैमरा मॉड्यूल सेटअप डिजाइन किया गया था उसी प्रकार से OnePlus 11R स्मार्टफोन में भी हमें वैसा ही कैमरा मॉडल सेटअप देखने को मिलने वाला है। वनप्लस कंपनी का स्मार्टफोन एक प्रकार का IR ब्लास्टर स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

OnePlus 11R Feature & Specifications

OnePlus 11R Smartphone में सबसे पहली बात करें इसकी डिस्प्ले के बारे में तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा, जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोवाइड किया जा सकता है। किसी भी स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण भाग उसका प्रोसेसर होता है और बात करें अगर OnePlus 11R Smartphone के प्रोसेसर के बारे में तो इसमें हमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। अब बात करें स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के बारे में तो वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन की तरह ही इस फोन में भी हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है, स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप में से पहला 50MP का एक मुख्य कैमरा सेंसर दिया जाएगा तथा इसके अतिरिक्त दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जाएगा तथा तीसरा कैमरा हमें 2MP का देखने को मिलेगा जो मैक्रो शूटर के रूप में कार्य कर सकता है।

चलिए अब बात कर लेते हैं OnePlus 11R Smartphone के रैम तथा स्टोरेज के बारे में, वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन हमें 8GB और 16GB रैम ऑप्शन के साथ देखने को मिलने वाला है तथा बात करें इसके इंटरनल स्टोरेज की तो इसमें हमें दो ऑप्शन 128GB और 256GB देखने को मिल सकते है। इसके इसके अतिरिक्त बात करें अगर स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप के बारे में तो OnePlus 11R Smartphone में हमें 5,000mAh की बैटरी मिलने वाली है जिसके साथ हमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रोवाइड किया जा सकता है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।