OnePlus Ace 2 में 16GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा खास पावर मैनेजमेंट सिस्टम – चीन की जानी मानी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी OnePlus समय-समय पर अपने नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करती रहती हैं। इसी बीच वनप्लस कंपनी अपने नए अपकमिंग OnePlus Ace 2 Smartphone को चीन के स्मार्टफोन मार्केट में 7 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि इस OnePlus Ace 2 Smartphone को OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में देखा रहा है।
स्मार्टफोन में आपको कई सारे अच्छे स्पेसिफिकेशन देखने को मिलने वाले है जिसमें बात करें OnePlus Ace 2 की डिस्प्ले के बारे में तो इसमें आपको 6.74 इंच कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि एक लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि इस Ace 2 Smartphone में हमें 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है जिसके साथ आपको एक और खास फीचर मिलने वाला है। यह खास फीचर क्या है? इसके बारे में हम आपको इस पोस्ट में सारी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
वनप्लस कंपनी की खास बात यह है कि कंपनी अपने ग्राहकों को समय-समय पर नए नए स्मार्टफोन लॉन्च करके जोड़े रखती है। और इसी कड़ी में अब OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार कई यूजर बेहद ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस स्मार्टफोन के लुक्स और फीचर्स के बारे में बात करें तो यह फोन बेहद ही आकर्षक लुक्स के साथ आता है और वनप्लस कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदान की जा चुकी है। लेकिन ठीक लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी एक और बेहतरीन जानकारी सामने निकल कर आई है।
इस खबर के बारे में चर्चा करें तो यह जानकारी हमें Weibo पर यूजर Louis की ओर से एक पोस्ट शेयर के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस पोस्ट के माध्यम से यूज़र ने OnePlus Ace 2 की 5000mAh बैटरी के बारे में काफी बड़ी जानकारी देते हुए खुलासा किया है। इस पोस्ट में यूजर द्वारा बताया गया है कि, OnePlus Ace 2 Smartphone में हमें एक बेहद ही खास बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम देखने को मिलने वाला है।
बहुत से लोगों की दैनिक जरूरतों के आधार पर वह यह चाहते हैं कि स्मार्टफोन को एक बार चार्ज करने पर कम से कम वह पूरा दिन अच्छे परफॉर्मेंस के साथ चलना चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में उपलब्ध हो रहे स्मार्टफोन की बैटरी को पूरे दिन चलाना बेहद ही मुश्किल साबित होता है। लेकिन अब वनप्लस द्वारा अपने नए Ace 2 Smartphone माध्यम से कहीं ना कहीं इस समस्या का हल निकाला जा रहा है।
वनप्लस कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन में Oppo की SuperVOOC S पावर मैनेजमेंट का उपयोग करने जा रहे हैं इसी स्मार्टफोन के साथ यह पावर मैनेजमेंट सिस्टम इंट्रड्यूस किया जाने वाला है। इस पावर मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से यूज़र को बेहद ही अच्छा बैटरी एक्सपीरियंस मिलेगा तथा उन्हें इसमें बेहतर बैटरी लाइफ भी प्राप्त होगी। इसी के साथ स्मार्टफोंस के और फीचर्स के बारे में बात करें तो यह फोन डिस्प्ले चिप के साथ देखने को मिलने वाला है जिसके माध्यम से इमेज रेंडरिंग और रिफ्रेश रेट को भी बेहतर करने के साथ-साथ यूजर इंटरफेस को भी काफी अच्छा बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी द्वारा स्मार्टफोन में तीन चिप पावरहाउस के फीचर के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी पहले ही प्रदान कर चुकी है और यही सबसे मुख्य कारण है। जिससे इस OnePlus Ace 2 Smartphone को मार्केट में अपने बाकी अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा लम्बी बैटरी लाइफ प्रदान करने में सहायता दिलाती है।
लेकिन यहां पर OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन में बेहद ही लंबी बैटरी लाइफ के साथ-साथ कई ऐसे फीचर्स हैं जैसे ग्राफिक्स और प्रोसेसर परफॉर्मेंस आदि जोकि काफी बेहतरीन होने वाले है। वर्तमान समय तक प्राप्त जानकारी के आधार पर वनप्लस कंपनी द्वारा यह कहा गया है कि यूजर्स को इस स्मार्टफोन की बैटरी चार्जिंग पर ज्यादा कंट्रोल प्रोवाइड किया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 1600 फुल चार्ज और डिस्चार्ज होने के बाद भी इस फोन की कुल कैपिसिटी 80% तक बरकरार रहने वाली हैं। इसका मतलब यह है कि वनप्लस कंपनी द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि इस फोन की अच्छी बैटरी लाइफ करीब 4 साल तक बिना किसी परेशानी के प्रदान की जाएगी।
OnePlus Ace 2 Smartphone Specifications
चलिए अब बात कर लेते हैं OnePlus Ace 2 Smartphone के स्पेसिफिकेशंस के बारे में, तो इस फोन में हमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले प्रदान की जाएगी यानि फोन की डिस्प्ले की क्वालिटी काफी बेहतर रखी गई है। इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh बैटरी कैपिसिटी प्रदान की जाएगी। इसको चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा। बात करें स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में तो इस फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ OnePlus Ace 2 Smartphone में 16GB RAM + 512GB प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में LPDDR5 RAM और स्टोरेज के लिए UFS 3.1 स्टोरेज का उपयोग किया गया है।
अब बात करते हैं स्मार्टफोन के एक और सबसे महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस के बारे में और वह इस स्मार्टफोन का कैमरा है। वनप्लस Ace 2 के कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए बता दे कि स्मार्टफोन के रियर साइड में हमें 3 कैमरा का सेटअप देखने को मिलने वाला है, जिसमें पहला एवं मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का प्रदान किया गया है, तथा इसके साथ ही दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और इसी के साथ तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा प्रदान किया गया है। बात करें स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरा के बारे में तो इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ColorOS 13.1 पर कार्यरत होने वाला है। इस के अलावा एक्स्ट्रा फीचर्स के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में हमें IR ब्लास्टर और एक अलर्ट स्लाइडर फीचर की सुविधा भी देखने को मिलने वाली है।






