OnePlus स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी ने यह आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनका नया स्मार्टफोन OnePlus 11 को नए साल की शुरुआत के साथ 4 जनवरी को लांच किया जाएगा। साथ ही वनप्लस कंपनी अपने एक और नए अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 पर भी साथ में काम शुरू कर चुकी है। ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि वनप्लस कंपनी द्वारा इसी OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन को ही रीब्रांड करने वाली है। कंपनी द्वारा रिब्रांडिंग के बाद इस स्मार्टफोन को भारत के साथ साथ दुनिया के बाकी देशों में भी लांच किया जाएगा, ग्लोबल मार्किट में इस फोन को लॉन्च करने से पहले OnePlus 11R नाम दिया गया है। इस OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन से जुडी स्पेसिफिकेशन और बाकी जानकारी की लिक डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की है।
डिजिटल चैट स्टेशन के माध्यम से यह पता चला है कि OnePlus Ace 2 सेंटर पंच-होल और कर्व्ड-एज डिस्प्ले के साथ देखने को मिलने वाला है। इसमें आपको OLED पैनल दिया जाएगा जिसके साथ 1.5K रिजोल्यूशन भी देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर के बारे में बात करें तो OnePlus Ace 2 में आपको स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट देखने को मिलने वाला है, साथ ही इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिल सकती हैं जो कि 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। बात करें स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में तो इसमें आपको जो प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा वह 50MP का होगा।
अभी तक मिले लीक में इस स्मार्टफोन ऑफीशियली लॉन्चटाइम से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। एक तरफ जहां वनप्लस कंपनी के नए स्मार्टफोन OnePlus 11 को 4 जनवरी के दिन आधिकारिक रूप से लॉन्च किए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। लेकिन वही अगर बात करें OnePlus Ace 2 Smartphone के बारे में तो मार्केट में उतारने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह स्मार्टफोन OnePlus 11 के बाद कंपनी द्वारा लांच होने वाला स्मार्टफोन बन सकता है। आपको बता दें कि वनप्लस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट OnePlus 11R नाम के साथ रिब्रांड करने की तैयारी की जा रही है।
कुछ और रिपोर्ट्स के आधार पर यह जानकारी पता चली है कि इस डिवाइस में आपको 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। बात करें स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में तो इसमें आपको तीन अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल का सेट देखने को मिल सकता है, जिसमें से जो पहला प्राइमरी कैमरा होगा वह 50MP का Sony IMX890 होगा तथा दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड मिलेगा और अंत में एक और तीसरा कैमरा 2MP का प्रदान किया गया है। अब अगर बात करें फ्रंट कैमरा के बारे में तो इस स्मार्टफोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है |
चलिए बात कर लेते हैं OnePlus Ace 2 के रैम और रोम के बारे में, तो इस स्मार्टफोन में हमें 16 GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसी के साथ आपको इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी प्रदान की जा सकती है। यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रीलोडेड और ColorOS 13 के साथ ग्लोबल मार्केट में लांच किया जा सकता है। इस वनप्लस स्माटफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के बारे में बात करें तो OnePlus Ace 2 Smartphone में आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलने वाला है।
भारत के अलावा अगर चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट के बारे में बात करें तो इस OnePlus Ace 2 Smartphone का कंपटीशन कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन से होने वाला है, और यह स्मार्टफोन iQOO Neo 7 Racing Edition, Redmi K60 Pro और Realme GT Neo 4 हो सकते है।






