OnePlus Ace

OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, रिटेल बॉक्स हुआ लीक – इन दिनों स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन काफी ज्यादा सुर्खिया बटोर रहा है। वहीं अब Ace 3 Pro स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जो कि इस स्मार्टफोन के जल्द लांच होने का संकेत दे रहा है। OnePlus का यह अपकमिंग फोन काफी पावरफुल डिवाइस होने वाला है और इसमें कंपनी पावरफुल बैटरी उपलब्ध कराने वाली है। बता दे की कंपनी इसमें 6100 mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 100W का वायर्ड चार्जिंग फीचर दे सकती है। वही इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इस फोन का रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसके बाद काफी कुछ जानकारी निकल कर सामने आई है।

गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हो गई है तथा यह स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लांच होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन क्लासिक रेड कलर के बॉक्स में दिखाई दिया है। जिसके बाद इस बॉक्स पर स्टोरेज और रैम इत्यादि का पता भी चलता है। बता दे कि यह स्मार्टफोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाला है तथा इसमें कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट उपलब्ध कराया है। दरअसल इस स्मार्टफोन को लेकर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है जो की 6100 mAh की बैटरी के साथ आएगा तथा यह बैटरी अल्ट्रा हाई डेंसिटी की होने वाली है। दरअसल इस स्मार्टफोन का कोड नेम Dayu रखा गया है और इसमें कंपनी ने 100 वोल्ट का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है।

गौरतलब है कि यह पहला ऐसा फोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 पावरफुल चिपसेट के साथ इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी। आमतौर पर या तो स्मार्टफोन में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ कम फास्ट चार्जिंग स्पीड दी जाती है या फिर कम बैटरी कैपेसिटी के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। परंतु OnePlus कंपनी इस बार नए कांबिनेशन के साथ OnePlus Ace 3 Pro को लॉन्च करने वाली है। जिसमें कंपनी ज्यादा फास्ट चार्जिंग, बड़ी बैटरी और हाई पावर चिपसेट तीनों का संतुलन पेश कर सकती है। वही बात करें OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन की तो इसमें आपको 1.5k रेजोल्यूशन वाला 6.78 इंच का BOE 8T LTPO डिस्प्ले उपलब्ध किया जा सकता है। वही कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल तथा 2 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात की जा रही है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।